Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राज्य कृषि समाचार (State News)

नुजिवीडू कंपनी द्वारा किसानों हेतु तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

30 जुलाई 2025, इंदौर: नुजिवीडू कंपनी द्वारा किसानों हेतु तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित – देश की प्रसिद्ध बीज कम्पनी नुजिवीडू द्वारा गत दिनों मध्यप्रदेश के खरगोन व धार जिलों में संचालित सहयोगी कपास खेती कार्यक्रम ( सीसीएफ एमपी ) के अंतर्गत चार गांवों चित्रमोड़, दुर्गापुर, भगवानपुरा व कोंडा में कपास किसानों हेतु तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रशिक्षणों का संचालन  सीसीएफ एमपी टीम के फील्ड ऑफिसर श्री ताराचंद यादव, श्री जितेन्द्र जायसवाल व श्री कमलेश चौधरी, तथा फर्टिस टीम से श्री सत्या किरण, श्री अरुण पाटीदार, श्री अजय यादव व श्री संदीप पाटीदार के मार्गदर्शन में किया गया।

प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु –  प्रशिक्षकों ने 30+ मिमी कपास किस्म, पृथक भंडारण के लाभ,फसल कटाई व भंडारण में  सावधानियां, एवं उच्च घनत्व बुवाई  (एचडीपीएस ) जैसी आधुनिक तकनीकों पर चर्चा की। इसके अलावा  सल्फर, मैग्नीशियम, व माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की भूमिका समझाई गई, जिससे पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता व उत्पादन में सुधार आता है।  जैविक कार्बन प्रबंधन, मल्टीलेयर FYM कम्पोस्टिंग एवं सुरक्षित कीटनाशक छिड़काव पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।

किसानों की प्रतिक्रियाएँ – किसानों द्वारा  उक्त प्रशिक्षणों को अत्यंत उपयोगी व व्यावहारिक बताया गया। कई किसानों ने सुझाव दिया कि फर्टिस उत्पादों पर प्रदर्शन प्लॉट तैयार किए  जाएं , ताकि जमीनी परिणाम देखे जा सकें। साथ ही, उन्होंने मासिक रूप से ऐसे तकनीकी सत्रों के आयोजन की  भी मांग की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com