राज्य कृषि समाचार (State News)

मंडला में प्रतिबंधित अवधि में मछली जब्ती की कार्रवाई की गई

25 जून 2024, मंडला: मंडला में प्रतिबंधित अवधि में मछली जब्ती की कार्रवाई की गई – सहायक संचालक मत्स्योद्योग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षा ऋतु में मछलियों का प्रजनन काल होने से म.प्र. नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम के अंतर्गत 16 जून से 15 अगस्त 2024 तक की अवधि को बंद ऋतु घोषित किया गया है, जिसमें मत्स्याखेट, मत्स्य विक्रय एवं मत्स्य परिवहन आदि प्रतिबंधित है। बंद ऋतु में अवैधानिक मत्स्याखेट, मत्स्य विक्रय एवं मत्स्य परिवहन आदि की निगरानी एवं चेकिंग हेतु विभागीय दल गठित किया गया है।

शुक्रवार को विभागीय अमले द्वारा बिछिया बाजार में अवैधानिक मत्स्य विक्रय की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान मछली बाजार से लगभग 20.00 कि०ग्रा० मछली की  जब्ती  की गई। साथ ही नीलामी की कार्यवाही की गई। नीलामी से प्राप्त राशि रूपये एक हजार रूपए शासन के मद में जमा की गई। निरीक्षण के दौरान लगभग 70 किलोग्राम प्रतिबंधित थाइलैंड मांगुर मछली  जब्त  की जाकर विनिष्टीकरण की कार्यवाही की गई।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement