Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मिर्च की फसल का बगैर भुगतान किए फरार व्यापारी गिरफ्तार

17 नवम्बर 2022, खरगोन: मिर्च की फसल का बगैर भुगतान किए फरार व्यापारी गिरफ्तार – ग्राम गंधाबड व आसपास के किसानों की 1250000 रुपए की हरी मिर्ची लेकर राजस्थान अलवर का व्यापारी विकास सैनी पिता रामेश्वर दयाल सैनी निवासी ब्रदोड जिला अलवर भाग गया था। इस पर पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह यादव के कुशल मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री मनीष खत्री, अति. पुलिस अधीक्षक देहात श्री जितेन्द्र सिंह पंवार के नेतृत्व में एसडीओपी श्री राकेश मोहन शुक्ला के मार्गदर्शन में निरीक्षक थाना प्रभारी गीता सोलंकी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में फरार आरोपी को अलवर राजस्थान से गिरफ्तार किया। फरार आरोपी को पकड़ने में उप निरीक्षक राजेंद्र अवास्या, आरक्षक थान सिंह बडोले, सायबर सेल के उप निरीक्षक सुदर्शन कलोसिया, आरक्षक अभिलाष डोंगरे, एसडीओपी कार्यालय के आरक्षक मंसाराम वास्कले का विशेष सहयोग रहा। ग्राम गंधाबड व आसपास के किसानों ने ऊन पुलिस की प्रशंसा की गई।

महत्वपूर्ण खबर: फेल ट्रांसफार्मर के बदले किसानों के लिए नई व्यवस्था

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें