Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

टीकमगढ़ में कृषि एवं संबंद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित

10 फरवरी 2026, टीकमगढ़: टीकमगढ़ में कृषि एवं संबंद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित – कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में कृषि एवं कृषि से संबंद्ध विभागों की समीक्षा बैठक का गत दिनों आयोजन किया गया।  बैठक में सर्वप्रथम कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं जैसे परम्परागत कृषि विकास योजना, नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन, राष्ट्रीय मिशन ऑन इडीबल आयल, स्वाइल हेल्थ कार्ड योजना, मिलेट मिशन, आत्मा योजना, कृषि सिंचाई यंत्र, कृषि अभियांत्रिकी से संबंधित योजना जैसे- कस्टम हायरिंग, कृषि यंत्र वित्तरण आदि के भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों के विरूद्ध प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।

कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने विभाग की परम्परागत कृषि विकास योजना एवं नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग में कार्य कर रही निजी संस्था पतंजलि, सिहोरा पॉटरी एंड मिलिट कृषि प्रोडूसर कम्पनी जबलपुर को उनके चयनित किसानों से संबंधित गतिविधियों पंजीयन, प्रशिक्षण, प्रमाणीकरण हेतु निरंतर बैठक आयोजन एवं क्षेत्रीय भ्रमण करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले में बीज उत्पादक निजी/सहकारी संस्थाओं द्वारा गुणवत्तायुक्त बीज का उत्पादन किया जाये तथा अमानक या निम्न गुणवत्ता युक्त बीज का उत्पादन करने पर बीज अधिनियम 1966 एवं अन्य प्रावधानों के तहत संबंधित संस्था के विरुद्ध एफ०आई०आर० जैसी कठोर कार्यवाही की जाना सुनिश्चित किया जाये।

बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने निर्देशित किया कि योजना में चयनित कृषकों को राज्य के बाहर एवं राज्य के अंदर कृषि में नवाचार एवं नवीन तकनीकों का मेला एवं विशेष प्रदर्शनी के माध्यम से भ्रमण कराया जाये। जिले में संचालित एफ०पी०ओ० की गतिविधियों की सतत निगरानी की जाये। तत्पश्चात कलेक्टर श्री श्रोत्रिय द्वारा पशुपालन विभाग में संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई, जिसमें कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से पशुधन में नस्ल सुधार को बढ़ावा देना, चारा विकास योजना अंतर्गत योजना के दिशा-निर्देशों के तहत पात्र हितग्राही का चयन कर जिले में चारा विकास को बढ़ावा दिया जाये, जिससे दुधारू नस्ल के पशुओं को सतत रूप से सायलेज/हरा-चारा उपलब्ध हो सके।

बैठक के दौरान कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं के विभिन्न घटकों जैसे बीज, आई०एन०एम०, आई०पी०एम०, कृषि सिंचाई यंत्र आदि में प्रगति अल्प अथवा निरंक होने पर कलेक्टर श्री श्रोत्रिय द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गई तथा सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये। इसके पश्चात उद्यानिकी विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई, जिसमें फूलों की खेती का विस्तार एवं सब्जी की खेती का विस्तार, मसाला फसलों के क्षेत्र का विस्तार, पॉली हाउस, नेट हाउस आदि के माध्यम से संरक्षित खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिये गये। तत्पश्चात मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई, जिसमें योजनाओं में भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यो की पूर्ति हेतु निर्देश दिये गये।

बैठक के अंत प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु जिला कार्य योजना मेें चयनित विभिन्न विभागीय योजनाओं के आउटपुट एवं आउटकम इंडिकेटर की जानकारी माह के प्रथम सप्ताह में उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे योजना मंे प्रगति से संबंधित जानकारी समय-सीमा में भेजी जा सके। इस अवसर पर जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री नवीत कुमार धुर्वे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंजली शर्मा, उप संचालक कृषि श्री मनोज कश्यप, उप संचालक पशुपालन विभाग, उपायुक्त सहकारिता, जिला प्रबंधक नाबार्ड, सहायक संचालक उद्यानिकी व मत्स्य विभाग एवं अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture