देवास जिले में प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना शिविर आयोजित
30 जनवरी 2026, देवास: देवास जिले में प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना शिविर आयोजित – जिले के कृषकों को प्रधानमंत्री कृषक मित्र योजना से लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकासखंड स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत खातेगांव और सोनकच्छ में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभागीय अधिकारियों ने किसानों को प्रधानमंत्री कृषक मित्र योजना के संबंध में जानकारी देकर योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
कृषकों को प्रधानमंत्री कृषक मित्र योजना से लाभान्वित करने के उद्देश्य से हाटपीपल्या में 29 एवं 30 जनवरी को सुबह 9 बजे से सायं 6 बजे तक नगर परिषद कार्यालय हाटपीपल्या शिविर का आयोजन किया जाएगा। सतवास में 29 जनवरी को सुबह 9 बजे से सायं 6 बजे तक नगर परिषद कार्यालय सतवास में शिविर का आयोजन किया जाएगा तथा कन्नौद में 30 जनवरी को सुबह 9 बजे से सायं 6 बजे तक वरिष्ठ कृषि विस्तार विकास अधिकारी कार्यालय कन्नौद में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

