Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अशोक नगर में सोयाबीन खरीदी हेतु तैयारियों संबंधी बैठक आयोजित

27 अक्टूबर 2024, अशोक नगर: अशोक नगर में सोयाबीन खरीदी हेतु तैयारियों संबंधी बैठक आयोजित –  शासन के निर्देशानुसार सोयाबीन उपार्जन हेतु जिले के उपार्जन केन्द्रों पर सभी आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं हो। जिससे सोयाबीन उपार्जन का कार्य व्यवस्थित संचालित हो सके। यह निर्देश कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उपार्जन केंद्रों पर सोयाबीन खरीदी हेतु तैयारियों संबंधी बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए।

 कलेक्टर श्री  द्विवेदी ने निर्देश दिए कि जिले में सोयाबीन फसल खरीदी के कार्य शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करते हुए क्रय कार्य संपादित करें । साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक केंद्र पर नोडल अधिकारी रहे यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने समिति प्रबंधकों को निर्देश दिये कि किसानों को छाया,पानी एवं सभी आवश्यक व्यवस्था करें । उन्‍होंने कहा कि उर्पाजन केन्‍द्रों पर इलेक्‍ट्रॉनिक तौल काटे एवं बारदाने सहित सभी व्‍यवस्‍थाएं रखी जाए। उपार्जन  केन्‍द्रों पर वाहनों को  खड़ा  करने के लिये समुचित व्‍यवस्‍था एवं सोयाबीन का परिवहन हेतु आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं रखी जाए। राजस्‍व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्दे‍श दिए कि उपार्जन केन्‍द्रों का सतत निरीक्षण किया जाए।  उपार्जन केन्द्रों पर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल वरिष्‍ठ अधिकारियों को सूचित किया जाए।

बैठक में बताया गया कि शासन द्वारा सोयाबीन फसल का समर्थन मूल्य 4892 रूपये प्रति क्विंटल की दर से 25 अक्टूबर से खरीदी की जायेगी। कृषकों से उपार्जन सप्ताह  में  5 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) प्रातः 08 बजे से शाम 08 बजे तक किया जायेगा। तौल पर्ची सांय 6.00 बजे तक जारी की जायेगी। उपार्जन केन्द्र पर हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन, कम्प्यूटर, प्रिंटर, डोंगल, यूपीएस, लेपटॉप, बैट्री एवं स्कैनर एवं जनसुविधा जैसे  टेबल, कुर्सी, शौचालय, बिजली,  बड़ा  छन्ना,  आदि की व्यवस्था रखी जाए। उपार्जन केन्द्र पर एफएक्यू गुणवत्ता मापदंड संबंधित बैनर अनिवार्य रूप से लगाया जाये। बैठक में डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री इसरार खान,उप संचालक कृषि श्री के.एस.कैन, सहकारिता,संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं उपार्जन केन्द्रों के समिति प्रबंधक उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com