राज्य कृषि समाचार (State News)

नरवाई प्रबंधन के लिए उज्जैन विकासखंड में हार्वेस्टर संचालकों की बैठक आयोजित

06 मार्च 2026, उज्जैन: नरवाई प्रबंधन के लिए उज्जैन विकासखंड में हार्वेस्टर संचालकों की बैठक आयोजित – रबी सीजन में गेहूं फसल की कटाई के बाद नरवाई ना जलाने के लिए उचित नरवाई प्रबंधन के लिए कलेक्टर  रौशन कुमार सिंह के निर्देशन में विकासखंड उज्जैन में एसडीएम सुश्री कृतिका भीमावत की अध्यक्षता में उज्जैन विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सभी हार्वेस्टर संचालकों / ऑपरेटर की बैठक जनपद पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपस्थित हार्वेस्टर संचालकों को नरवाई प्रबंधन के लिए शासन की कार्य योजना से सभी को विस्तार से अवगत कराया गया एवं उन्हें बिना स्ट्रा रीपर के गेहूं ना काटने की चेतावनी दी गई।

हार्वेस्टर संचालकों को बताया गया कि हार्वेस्टर मशीन के साथ स्ट्रा रीपर अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाय, साथ ही सचेत किया गया कि बगैर स्ट्रा रीपर के गेहूं कटाई करने पर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई सहित कडी दंडात्मक कार्रवाई हो सकती है। हार्वेस्टर संचालकों ने भी इस पर सहमति जताई एवं कहा कि कृषकों को नरवाई ना जलाने के लिए जागरूक करने में सहयोग करेंगे। हार्वेस्टर संचालकों ने कहा कि उनके द्वारा अपने स्तर से भी किसानों को बताया जाएगा की नरवाई ना जलाएं इससे पर्यावरण के साथ-साथ जमीन का भी नुकसान हो रहा है।

बैठक में सहायक कृषि यंत्री  पीसी सिसोदिया, वैभव प्रजापति, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी  सुबोध कुमार पाठक द्वारा विस्तार से हार्वेस्टर संचालकों को नरवाई जलाने से हानि और उससे बचने की जानकारी दी । बैठक में निर्देशित किया कि सभी कृषि विस्तार कार्यकर्ता भी अपने अपने क्षेत्र में भी नरवाई ना जलाए जाने के लिए किसानों को भ्रमण के दौरान नरवाई प्रबंधन की जानकारी दें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements