राज्य कृषि समाचार (State News)

आगर मालवा जिले में प्रभावित फसलों का संयुक्त दल ने किया निरीक्षण

30 जनवरी 2026, आगर मालवा: आगर मालवा जिले में प्रभावित फसलों का संयुक्त दल ने किया निरीक्षण –  जिले में 27 जनवरी को विभिन्न क्षेत्रों में हुई असमय वर्षा एवं ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार कृषि एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण किया गया।  बुधवार को संयुक्त दल द्वारा विकासखण्ड नलखेड़ा के ग्राम गुराडिया खाती, धनोरा, टिकोन एवं गुंजारिया में प्रभावित फसलों का निरीक्षण एवं क्षेत्र भ्रमण किया गया।

निरीक्षण के दौरान किसानों को सलाह दी गई कि वे अपनी प्रभावित फसलों की जानकारी अनिवार्य रूप से 72 घंटे के भीतर फसल बीमा कंपनी को उपलब्ध कराएं, जिससे उन्हें फसल बीमा योजना का लाभ मिल सके। किसानों को फसल बीमा से संबंधित शिकायत एवं सूचना दर्ज कराने हेतु बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर संपर्क करने के लिए भी अवगत कराया गया।

संयुक्त निरीक्षण दल में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग सुसनेर-नलखेड़ा श्री सर्वेश यादव, उप संचालक कृषि श्री विजय चौरसिया, तहसीलदार नलखेड़ा श्री प्रियंक श्रीवास्तव, तहसीलदार बड़ागांव श्री अरुण चंद्रवंशी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड नलखेड़ा श्री रायसिंह मौर्य, कृषि विस्तार अधिकारी श्री आनंद पटेल, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के जिला प्रतिनिधि श्री हेमन्त पाटीदार सहित संबंधित हल्का पटवारी उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement