Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भोपाल में 30 जनवरी को होगा पुष्प महोत्सव का आयोजन 

24 जनवरी 2026, भोपाल: भोपाल में 30 जनवरी को होगा पुष्प महोत्सव का आयोजन  – सहायक संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण आलीराजपुर ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 30 जनवरी को राजधानी भोपाल स्थित गुलाब गार्डन में भव्य पुष्प महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में आलीराजपुर जिले के फूलों की उन्नत एवं नवाचार आधारित खेती करने वाले किसानों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

उ‌द्यानिकी विभाग ने आलीराजपुर जिले के सभी पुष्प उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे 28 जनवरी तक उ‌द्यानिकी विभाग जिला आलीराजपुर , वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी आलीराजपुर, सोंडवा, कट्ठीवाड़ा, जोबट,उदयगढ़, चन्द्र शेखर आजाद नगर कार्यालय में अपना नाम एवं पुष्प खेती से संबंधित जानकारी दर्ज कराएं और इस गौरवपूर्ण आयोजन का हिस्सा बनें। सहायक संचालक उ‌द्यानिकी ने बताया कि जिले के ऐसे किसान, जो वैज्ञानिक पद्धति से पुष्प उत्पादन कर रहे हैं और बेहतर गुणवत्ता के फूल उगा रहे हैं, वे इस पुष्प महोत्सव में सहभागिता के लिए आवेदन करें। चयनित किसानों को भोपाल में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी में शामिल होने का अवसर मिलने के साथ ही मुख्यमंत्री के करकमलों से सम्मानित भी किया जाएगा।

इस भव्य पुष्प महोत्सव में 5 हजार से अधिक आकर्षक गमले एवं 2 हजार से अधिक कट फ्लावर प्रदर्शित किए जाएंगे। विभिन्न रंगों, सुगंध और प्रजातियों के पुष्पों से सजा यह आयोजन दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले किसान अपनी मेहनत, अनुभव और सफलता की कहानियां इस मंच पर साझा करेंगे।  यह पुष्प महोत्सव न केवल किसानों को पहचान और सम्मान दिलाने का मंच है, बल्कि उद्यानिकी एवं कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन भी है। अधिक से अधिक किसान इसमें भाग लेकर आलीराजपुर जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन करें। इसके साथ ही शहर की औ‌द्योगिक इकाइयों की निजी कंपनियां, प्राइवेट नर्सरी संचालक एवं पुष्‍प प्रेमी नागरिक भी इस पुष्प महोत्सव में सहभागिता कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें