Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नरवाई जलाने वाले 310 किसानों पर 10 लाख का लगाया गया जुर्माना

26 अप्रैल 2025, गुना: नरवाई जलाने वाले 310 किसानों पर 10 लाख का लगाया गया जुर्माना – कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं उप संचालक कृषि गुना के मार्गदर्शन में नरवाई जलाने की घटनाओं पर लगातार सख्ती बरती जा रही है एवं किसानों को नरवाई न जलाने हेतु लगातार जागरूक करते हुये नरवाई जलाने से होने वाले नुकसानों की जानकारी दी जा रही है।आदेश का उल्लंघन करने वाले जिले के 310 किसानों के विरुद्ध राशि 10  लाख का जुर्माना किया गया है।

उप संचालक कृषि द्वारा दी गई जानकारी अनुसार जिले में नरवाई जलाना पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले जिले के 310 किसानों के विरुद्ध राशि रुपये 10  लाख का जुर्माना किया गया हैं। जुर्माना लगाने की कार्यवाही लगातार की जा रही है। प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन किये जाने पर नरवाई जलाने वाले कृषकों पर एफ.आई.आर. भी कराई जा सकती है।

किसानों के  खेतों  में नरवाई जलाने की घटनाओं की जानकारी प्रतिदिन सेटेलाईट मॉनिटरिंग के माध्यम से कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग को प्राप्त हो जाती है, जिसके आधार पर नरवाई जलाने वाले ग्रामों में राजस्व एवं कृषि विभाग की टीमों द्वारा नरवाई जलाने के स्थान पर तत्काल पहुंचकर पंचनामा एवं प्रकरण तैयार कर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के द्वारा जुर्माने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। हार्वेस्टर से फसल कटाई के उपरांत स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम अथवा स्ट्रा रीपर का उपयोग अनिवार्य किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सेटेलाईट रिपोर्ट के अलावा यदि कोई नरवाई जलाने की सूचना प्राप्त होती है तो मौके पर संबंधित कृषि विस्तार अधिकारी को तत्काल भेजकर घटना की पुष्टि होने पर मौके पर आग लगी पाई जाती है तो आवश्यकतानुसार आग बुझाने की कार्यवाही फायर बिग्रेड को सूचित कर मौके पर तुरंत बुलाया जाता है एवं आग बुझाने का कार्य किया जाता है। किसी कारणवश नरवाई में आग लगने की स्थिति में खेत के चारों  ओर  जुताई करें, जिससे पास के अन्य  खेतों  में आग न फैल सके। नरवाई प्रबंधन हेतु किसान अपने खेतों में रोटावेटर, मिट्टी पलटने वाला हल (प्लाऊ), हेरो इत्यादि से खेत की जुताई कर, फसल  अवशेषों  को मिट्टी में मिलाने से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है एवं जैविक कार्बन की मात्रा बढ़ जाती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com