Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रीवा में प्राकृतिक खेती एवं गौ-पालन किसान सम्मेलन आयोजित

26 दिसंबर 2025, छिन्दवाड़ा: रीवा में प्राकृतिक खेती एवं गौ-पालन किसान सम्मेलन आयोजित –  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामय उपस्थिति में रीवा में आज प्राकृतिक खेती एवं गौ-पालन पर आधारित किसान सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस किसान सम्मेलन का लाइव प्रसारण  छिंदवाड़ा जिले में किसानों द्वारा देखा और सुना गया। जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

वहीं कलेक्टर कार्यालय छिंदवाड़ा के सभाकक्ष में भी कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं अन्य अधिकारियों द्वारा भी किसान सम्मेलन का लाइव प्रसारण देखा व सुना गया। लाइव प्रसारण के दौरान अतिथियों ने किसानों को संबोधित करते हुए प्राकृतिक खेती को अपनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन लागत में कमी आती है, मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों की आय में वृद्धि संभव होती है। साथ ही गौ-पालन को प्राकृतिक खेती का अभिन्न अंग बताते हुए इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को गौ-आधारित खेती, जैविक आदानों के उपयोग तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने भी प्राकृतिक खेती एवं गौ-पालन की विभिन्न तकनीकों पर प्रकाश डाला। जिले के किसानों ने कार्यक्रम में दी गई जानकारियों में गहरी रुचि दिखाई और प्राकृतिक खेती एवं गौ-पालन को अपनाने के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें