Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा के किसान को सब्सिडी पर मिला सुपर सीडर: नरवाई जलाए बिना 50 बीघा में बोई फसल, समय-लागत दोनों में बचत

05 दिसंबर 2025, विदिशा: विदिशा के किसान को सब्सिडी पर मिला सुपर सीडर: नरवाई जलाए बिना 50 बीघा में बोई फसल, समय-लागत दोनों में बचत – मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में आधुनिक कृषि साधनों के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गत दिवस विदिशा विकासखंड के ग्राम चीतरिया में किसान मनोहर रघुवंशी ने सुपर सीडर मशीन का उपयोग कर रबी फसलों की बोनी की। कृषि विभाग की सब्सिडी योजना के अंतर्गत प्राप्त इस मशीन की मदद से रघुवंशी ने लगभग 50 बीघा क्षेत्र में सफलतापूर्वक बोनी का कार्य पूरा किया।

सुपर सीडर मशीन के फायदे

सुपर सीडर मशीन से बोनी करने के कई लाभ हैं। इससे भूमि की नमी बनी रहती है, फसल अवशेषों का प्रबंधन बेहतर होता है और कम समय में व्यापक क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण बुवाई संभव हो पाती है। इसके कारण फसल उत्पादन में वृद्धि और लागत में कमी की संभावना और अधिक बढ़ जाती है।

किसान की राय और अनुभव

किसान रघुवंशी ने बताया कि मशीन से कार्य तेज, किफायती और वैज्ञानिक तरीके से संपन्न हुआ, जिससे रबी फसलों की समय पर बोनी सुनिश्चित हो सकी। उन्होंने कहा कि पारंपरिक तरीके से नरवाई जलाने की जरूरत नहीं पड़ी, जिससे पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिली।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि विभाग की पहल

कृषि विभाग द्वारा लगातार किसानों को आधुनिक तकनीक आधारित उपकरण अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस तरह के प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पादकता वृद्धि और खेती में आधुनिकता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

किसान रघुवंशी की इस पहल से यह संदेश भी मिलता है कि नवीन तकनीक अपनाकर किसान समय, मेहनत और लागत दोनों की बचत कर सकते हैं और उत्पादन बढ़ा सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture