पंजीयन एवं गेहूं उपार्जन हेतु सीहोर में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित
03 फरवरी 2026, सीहोर: पंजीयन एवं गेहूं उपार्जन हेतु सीहोर में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित – शासन के निर्देशानुसार गेहूँ उपार्जन के लिए किसान पंजीयन 07 फरवरी से दिनांक 07 मार्च 2026 तक किया जाएगा। कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार प्रतिदिन जिले से किसानों के पंजीयन, खरीदी एवं भुगतान संबंधी समस्याओं का निराकरण के लिए कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 114 में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का नंबर 9425665036 एवं 9753393992 है।
कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह कर्मचारी किसान पंजीयन, उपार्जन, भुगतान एवं सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त होने वाली शिकायतों और आवेदनों का विधिवत रिकार्ड संधारण करेंगे एवं तत्काल निराकृत की जाने वाली समस्याओं को दूरभाष पर ही संबंधित अधिकारियों की जानकारी में लायेंगे और निराकरण कराएंगे। यह जिला स्तरीय कंट्रोल रूम रबी पंजीयन, उपार्जन एवं सम्पूर्ण भुगतान कार्य समाप्ति तक स्थापित रहेगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

