राज्य कृषि समाचार (State News)

जैविक उत्पादों के विक्रय हेतु बनाया जाएगा एक केंद्र  

18 जुलाई 2025, मंदसौर: जैविक उत्पादों के विक्रय हेतु बनाया जाएगा एक केंद्र – कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग के विशेष प्रयासों से कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से जैविक एवं प्राकृतिक खेती से जुड़े उत्पाद उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर को मिले एवं जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को अपनी फसलों का उचित दाम सही समय पर मिले इसके लिए एक विशेष प्रयास  किए  जा रहे हैं।

जैविक एवं प्राकृतिक खेती के अंतर्गत गेहूं, चना, सरसों, तिल गाजर, फल, सब्जियां, हल्दी, इत्यादि अन्य सभी खाद्यान्न सामग्री को बेचने हेतु किसानों को एक प्लेटफार्म प्रदान किया जाएगा। मंदसौर जिले के जो किसान भाई प्रमाणित जैविक एवं प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। वह अपना  पूरा  नाम, पता, कौन-कौन सी फसलें जैविक खेती कर रहे हैं, कि जानकारी  मोबाइल  नंबर 9406514993 पर  मैसेज  के माध्यम से साझा करें या कृषि विज्ञान केंद्र मंदसौर में आकर भी दे सकते हैं।

जैविक एवं प्राकृतिक खेती के संबंध में जानकारी एकत्रित करने का प्रमुख उद्देश्य है कि, जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों की बिक्री की उचित व्यवस्था करना तथा उपभोक्ताओं तक सीधे पहुंच बनाना है। इससे किसानों को अपनी फसलों का उचित दाम भी मिलेगा। साथ ही फसलों के विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा भी नहीं होगी। किसानों से उपभोक्ता भी संपर्क में रहेंगे। जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसान अधिक जानकारी के लिए  मोबाइल  नंबर 9406514993 या कृषि विज्ञान केंद्र  सीतामऊ फाटक ,मंदसौर पर संपर्क करें।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement