सरकारी योजनाएं (Government Schemes)राज्य कृषि समाचार (State News)

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में इंदौर जिले के 75 हजार 532 कृषक हुए लाभान्वित

16 अगस्त 2025, इंदौर: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में इंदौर जिले के 75 हजार 532 कृषक हुए लाभान्वित – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा  बलराम जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत  प्रदेश के  लाभान्वित  कृषकों को मंडला जिले से वर्चुअल राशि का वितरण किया गया। उप संचालक कृषि श्री सी.एल. केवड़ा ने बताया कि इन्दौर जिले में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से लाभांवित 75 हजार 532 कृषकों को 15.1064 करोड़ रूपये की राशि कृषकों के खातों में अंतरित की गई।

जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय इंदौर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट वर्चुअल शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रतिनिधिगण एवं उप संचालक कृषि श्री सी.एल.केवडा, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री शोभाराम एस्के, सहायक संचालक कृषि श्री संदीप यादव, श्री राजेश धारे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के साथ-साथ विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में जिले के  प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements