Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि संचालनालय में श्री श्रीवास्तव सहित 6 कर्मचारी सेनानिवृत्त

2 अगस्त 2022, भोपाल: कृषि संचालनालय में श्री श्रीवास्तव सहित 6 कर्मचारी सेनानिवृत्त – कृषि संचालनालय में पदस्थ प्रभारी संयुक्त संचालक श्री डी.के. श्रीवास्तव सहित 5 अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गत 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर संचालनालय में करोनो काल के बाद पहली बार विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संचालक कृषि श्रीमती प्रीति मैथिल ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

सेवानिवृत्त होने वालों में श्री श्रीवास्तव के अतिरिक्त निज सहायक श्री राजेन्द्र कुमार मिश्रा, संभागीय लेखापाल श्रीमती गायत्री खन्ना, सहायक ग्रेड-1 द्वय श्रीमती सुशीला पाल एवं श्री दिनेश पाठक तथा वाहन चालक मो. आबिद खान शामिल है।

इस अवसर पर अपर संचालक श्री एस.सी. सिंगादिया, श्री बी.एस. धुर्वे एवं श्री बी.एम. सहारे सहित संचालनालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कृषक जगत का सोयाबीन में समेकित कीट प्रबंधन विषय पर वेबिनार आज

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें