राज्य कृषि समाचार (State News)

रीवा जिले में 3 लाख 82 हजार टन धान की हुई खरीद

13 जनवरी तक स्लॉट बुक कर सकते हैं किसान

10 जनवरी 2026, रीवा: रीवा जिले में 3 लाख 82 हजार टन धान की हुई खरीद – जिले में 96 खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जा रहा है। जिले में 8 जनवरी तक 60805 किसानों से 3 लाख 82 हजार 882 टन धान का उपार्जन किया जा चुका है।

इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री कमलेश ताण्डेकर ने बताया कि अब तक 66395 किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं। कुल खरीदे गए धान में से 2 लाख 98 हजार 208 टन धान का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया जा चुका है। कुल खरीदी में से 3 लाख 69 हजार 515 टन धान परिवहन के लिए तैयार है।

अब तक गोदाम स्तरीय खरीदी केन्द्रों में 95 प्रतिशत तथा समिति स्तरीय खरीदी केन्द्रों में खरीदी गई धान के 87 प्रतिशत के स्वीकृति पत्र जारी किए जा चुके हैं। किसानों को 907 करोड़ 5 लाख का भुगतान मंजूर किया गया है तथा 557 करोड़ 6 लाख रुपए का किसानों के बैंक खाते में भुगतान किया जा चुका है। धान का उपार्जन 20 जनवरी तक किया जाएगा। इसके लिए किसान 13 जनवरी तक स्लॉट बुक कर सकते हैं।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement