Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को समय पर भुगतान नहीं होने पर मण्डी सचिव को शो कॉज नोटिस

09 दिसम्बर 2022, रायसेन: किसानों को समय पर भुगतान नहीं होने पर मण्डी सचिव को शो कॉज नोटिस – मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा औबेदुल्लागंज में कृषि उपज मण्डी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा किसानों से चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान मण्डी सचिव अवकाश पर पाए गए। कलेक्टर श्री दुबे को किसान श्री अवतार सिंह निवासी डंगरवाडा ने बताया कि उन्होंने अपनी उपज मण्डी में विक्रय की है तथा क्रेता व्यापारी द्वारा उन्हें राशि भुगतान के लिए एक माह के बाद की तिथि दी गई है। इस पर कलेक्टर श्री दुबे द्वारा मण्डी इंस्पेक्टर तथा प्रभारी मण्डी सचिव श्री जगदीश दांवडे को किसान द्वारा विक्रय की गई उपज का समय पर भुगतान नहीं होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री मकसूद अहमद एवं तहसीलदार औबेदुल्लागंज श्री रघुवीर सिंह मरावी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (06 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile