राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रदेश में जायद फसलों की बुवाई 34 फीसदी पूरी

11 अप्रैल 2024, भोपाल: प्रदेश में जायद फसलों की बुवाई 34 फीसदी पूरी – मध्य प्रदेश में इस वर्ष 13 लाख 24 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में जायद फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरुद्ध 5 अप्रैल तक 4.48 लाख हे. से अधिक क्षेत्र में बोनी हो गई है। जो लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 34 फीसदी है। जायद में मुख्य रूप से मूंग, मूंगफली, मक्का, उड़द एवं धान फसल जायद में ली जाती है। सबसे प्रमुख एवं किसानों को मुनाफा देने वाली फसल मूंग है जिसे जायद में सबसे अधिक क्षेत्र में प्रदेश के किसान अपनाने लगे हैं। चालू जायद वर्ष 2024 में लगभग 11 लाख 58 हजार हेक्टेयर में मूंग लेने का लक्ष्य रखा गया है इसके विरुद्ध अब तक 3.60 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में मूंग की बोनी हो गई है। वहीं गत वर्ष अब तक 3.48 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र मेेंं मूंग फसल ली गई थी। समर्थन मूल्य में बेहतर कीमत मिलने के कारण गत वर्ष किसानों को लाभ हुआ, इसे देखते हुए लक्ष्य में इस वर्ष 1 लाख हेक्टेयर की वृद्धि की गई है तथा किसान मूंग लगाने के प्रति उत्साहित भी हैं।

कृषि विभाग के मुताबिक देश एवं प्रदेश में सबसे अधिक मूंग फसल लेने वाला नर्मदापुरम जिला है। इस वर्ष यहां लगभग 2.95 लाख हेक्टेयर में मूंग लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसी प्रकार रायसेन, हरदा, नरसिंहपुर, सीहोर, जबलपुर, देवास, गुना, सागर एवं कटनी जिले में भी मूंग सर्वाधिक मात्रा में ली जाती है। कुल मिलाकर राज्य में  11 लाख 58 हजार हेक्टेयर मूंग लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 3 लाख 60 हजार हेक्टेयर में मूंग बोई गई है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 3 लाख 48 हजार 219 हेक्टेयर में बोनी हुई थी।

कृषि विभाग के अनुसार प्रदेश में जायद की अन्य फसलों की बोनी के तहत अब तक मूंगफली 5739 हेक्टेयर में, मक्का 9735 हेक्टेयर, उड़द 35088 हेक्टेयर एवं ग्रीष्मकालीन धान 37488 हेक्टेयर में बोई जा चुकी है।  

म.प्र. में जायद की बोनी 5 अप्रैल 2024 (हेक्टे. में)

फसललक्ष्यबुवाई
मूंग1158758360374
उड़द  8781635088
धान4856537488
मक्का129259737
मूंगफली168245739
Advertisements
Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement