Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बड़वानी के 25 प्रगतिशील किसान  बेंगलुरु में सीखेंगे प्राकृतिक खेती के गुर

24 सितंबर 2026, बड़वानीबड़वानी के 25 प्रगतिशील किसान  बेंगलुरु में सीखेंगे प्राकृतिक खेती के गुर – बड़वानी जिले के 25 प्रगतिशील किसानों का एक दल  प्राकृतिक खेती के गुर  सीखने कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित प्रतिष्ठित संस्थान के लिए रवाना हुआ । कृषक दल को जनपद सदस्य सह कृषि समिति अध्यक्ष (विकासखंड ठीकरी) श्री मोहन  सोलंकी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 यह दल  22 से 24 सितंबर तक बेंगलुरु के प्रतिष्ठित संस्थानSri Sri Institute of Agricultural Science And Technology Trust ( SSIATT ) उदयपुरा में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय विशेष कार्यशाला और अध्ययन भ्रमण में हिस्सा लेगा। कम लागत और बेहतर उत्पादन पर रहेगा विशेष जोर रासायनिक खादों और कीटनाशकों के अत्यधिक इस्तेमाल से मिट्टी की सेहत और मानव स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभावों को देखते हुए सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है।

इस तीन दिवसीय कार्यशाला में बड़वानी के किसानों को निम्नलिखित वैज्ञानिक तकनीकें सिखाई जाएंगी कम लागत में उच्च गुणवत्ता का कृषि उत्पादन प्राप्त करना। मिट्टी की उर्वरा शक्ति और उपजाऊपन में सुधार करना। प्राकृतिक और जैविक खादों के निर्माण की आधुनिक विधियाँ। मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाएंगे किसान कृषि विभाग का मानना है कि इस उच्चस्तरीय प्रशिक्षण के बाद ये प्रगतिशील किसान अपने क्षेत्र में लौटकर अन्य स्थानीय किसानों को भी प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे और मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाएंगे। इससे खेती की लागत में उल्लेखनीय कमी आएगी और आम उपभोक्ताओं को जहर मुक्त व पौष्टिक खाद्यान्न मिल सकेगा। इस पूरे अध्ययन भ्रमण और दल के संचालन हेतु विकासखंड तकनीकी प्रबंधक (विकासखंड पानसेमल) डॉ. नेहा तोमर को दल का नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture