राज्य कृषि समाचार (State News)

नरसिंहपुर जिले के 1733 किसानों ने ई- टोकन से उर्वरक खरीदा

14 फरवरी 2026, नरसिंहपुरनरसिंहपुर जिले के 1733 किसानों ने ई- टोकन से उर्वरक खरीदा – उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ ने बताया कि ई- विकास प्रणाली (ई-टोकन उर्वरक वितरण) अंतर्गत जिले में 9 हजार 172 किसानों के द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया, जिसमें से 2 हजार 460 किसानों द्वारा ई-टोकन जनरेट किये गये और एक हजार 733 किसानों द्वारा ई-टोकन के माध्यम से उर्वरक क्रय किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के मार्गदर्शन में जिले के किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में किसानों के लिए उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है और जिले में उर्वरकों की रैक प्राप्त हो रही है।

इसी क्रम में नरसिंहपुर रैक प्वाइंट पर इफको कम्पनी की 2753.7 मी. टन डीएपी प्राप्त हुआ। उप संचालक कृषि ने रैक प्वाइंट पर जाकर उर्वरक का निरीक्षण किया। डीएपी का वितरण यथाशीघ्र किसानों को किया जायेगा। इसी क्रम में नरसिंहपुर रैक प्वाइंट पर इफको कम्पनी की 3132 मी. टन यूरिया रैक आगामी दिवसों में प्राप्त होना प्रस्तावित है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements