राज्य कृषि समाचार (State News)

चना एवं मसूर समर्थन मूल्य पर किसान पंजीयन के लिए उज्जैन जिले में 146 पंजीयन केंद्र बनाए गए

24 फरवरी 2026, उज्जैन: चना एवं मसूर समर्थन मूल्य पर किसान पंजीयन के लिए उज्जैन जिले में 146 पंजीयन केंद्र बनाए गए –  उज्‍जैन जिले में चना एवं मसूर समर्थन मूल्य पर किसान पंजीयन के लिए उज्‍जैन जिले में 146 पंजीयन केंद्र बनाए गए है। रबी गेहूं के लिए पूर्व से निर्धारित किए गए पंजीयन केंद्रों पर ही किसान पंजीयन की सुविधाएं 16 मार्च तक उपलब्‍ध रहेंगी। जिले में उज्‍जैन तहसील में 19, खाचरौद तहसील में 19, घट्टिया तहसील में 17, झारडा में 08, तराना में 10, नागदा में 13, बडनगर में 35, महिदपुर में 12 तथा माकडौन तहसील में 13 चना एवं मसूर के समर्थन मूल्‍य पर पंजीयन कार्य के लिए किसानों की सुविधा के मद्देनजर किसान पंजीयन केंद्रों का निर्धारण किया गया है।

कलेक्‍टर  रौशन कुमार सिंह के अनुसार उज्‍जैन जिले में रबी वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) में ई-उपार्जन पोर्टल पर रबी गेहूं के लिए निर्धारित पंजीयन केंद्रों पर ही चना एवं मसूर का समर्थन मूल्‍य पर पंजीयन कार्य के लिए किसान पंजीयन की प्रक्रिया का निर्धारण करने के लिए किसानों की सुविधा को देखते हुए पंजीयन केंद्रों का निर्धारण किया गया है। यह पंजीयन 20 फरवरी से प्रारंभ हो गए है पंजीयन संबंधी कार्यवाही 16 मार्च 2026 तक चलेगा।

उज्‍जैन तहसील में सेवा सहकारी संस्‍था नरवर, ताजपुर, तालौद, नौगांवा, पंथपिपलाई, भेंसौदा, करोहन,नलवा, दताना,ढाबलारहवारी, उंडासा, आकासौदा, गोन्दिया, सुरजनवासा, चिंतामनजवासिया, हमीरखेडी, चंदेसरा, चिमनगंज मंडी उज्‍जैन, सेवा सहकारी संस्‍था उज्‍जैन, खाचरौद तहसील में सेवा सहकारी संस्‍था नरसिंहगढ, घिनोदा, चिरोला, नरेडीपाता, खाचरौद, मडावदा, बडा़गांव, भेहलोला, आक्‍याजागीर, बंजारी, संदला, सुरेल, भीकमपुर, बैडावन्‍या, कनवास, कमठाना, नंदियासी, उमरना, बरखेडा, घट्टिया तहसील में सेवा सहकारी संस्‍था घट्टिया, जैथल, निपानिया गोयल, बोरखेडा भल्‍ला, रूई, पानबिहार, सोडंग ,रातडिया, बिछडोद, गुराडिया गुर्जर, पिपल्‍याहामा, कालूहेडा, रलायता हेवत, नजरपुर, गोयलाबुजुर्ग, झितरखेडी, कालियादेह, झारडा तहसील में सेवा सहकारी संस्‍था झारडा, गोगाखेडा, कासोन, रनायरापीर, लोटियाजुनारदा, इंदोख, बोलखेडानाउ, खेडामदा, तराना तहसील में विपणन सहकारी समिति तराना, सेवा सहकारी संस्‍था सालाखेडी, दिलोद्री कनासिया, कायथा, बघेरा, सुमरोखेडा, जवासिया कुमार, काठबड़ोद, छडावद, सामगी, नागदा तहसील में सेवा सहकारी संस्‍था बैरछा, पासलौद, झिरन्‍याशेख, हिडी, बरखेडामॉडन, आलोट जागीर, उन्‍हेल मंडी उन्‍हेल, बेडावन, पिपलौदा सागोतीमाता, टूटियाखेडी, आक्‍यानजिक, बनबना, रूपेटा, बडनगर तहसील में सेवा सहकारी संस्‍था लोहाना विपणन सहकारी समिति बडनगर, आमला, जाफला रुणिजा, भाटपचलाना, खरसौद कला, इंगोरिया, जलोदिया, फतेहपुर, खरसोदखुर्द, पलसोडा, पलसोडा जहांगीरपुर, चिकली, खंडोदा, सलवा, लखेसरा सोहड, टोकरा, बंगरेड, दुनालजा, असलावदा,अजडावदा,बादरबेला, भोमलवास, दंगवाडा, खेडावदा, पिपलू, बालोदालक्‍खा, चिरोला, बलेडी, भिडावद, घडसिंगा, पीरझलार, भेरूपचलाना, बमनापाती, महिदपुर तहसील में सेवा सहकारी संस्‍था भीमाखेडा, बैजनाथ, गोगापुर, घोंसला, खेडा खजुरिया, चितावद, जगोटी, झुटावद, आक्‍याधागा, सगवाली, सेमल्‍या, बरखेडा बुजुर्ग, माकडौन तहसील में सेवा सहकारी संस्‍था रुपाखेडी, माकडौन, कडोदिया, पाट, ढाबलाहर्दू(टुकराल), डाबला राजपूत पचोला, डेलची, नांदेड, परसोली, गोराडिया गुर्जर, गोदडी, कचनारिया तिलावद, तथा सेवा सहकारी संस्‍था खजूरखेडी में चना एवं मसूर के समर्थन मूल्‍य पर पंजीयन कार्य के लिए किसानों की सुविधा के मद्देनजर किसान पंजीयन केंद्रों का निर्धारण किया गया है।  

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements