राज्य कृषि समाचार (State News)

1.37 लाख किसानों ने उत्तरप्रदेश में धान बिक्री के लिए कराया रजिस्ट्रेशन, 1 नवंबर से शुरू होगी खरीद

24 अक्टूबर 2025, भोपाल: 1.37 लाख किसानों ने उत्तरप्रदेश में धान बिक्री के लिए कराया रजिस्ट्रेशन, 1 नवंबर से शुरू होगी खरीद – उत्तर प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों के तहत, खरीफ मौसम 2025–26 के लिए धान बिक्री हेतु पंजीकरण प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू की गई थी। अब तक, राज्य के 1,37,166 किसानों ने पंजीकरण कराकर धान बेचने के लिए अपना नाम दर्ज कराया है। खाद्य और रसद विभाग के अनुसार, पंजीकरण को सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए ओटीपी आधारित सिंगल रजिस्ट्रेशन सिस्टम लागू किया गया है। इसके साथ ही किसानों को उनका भुगतान सीधे उनके आधार लिंक्ड बैंक खाते में किया जा रहा है, जिससे उन्हें तुरंत लाभ मिल रहा है।

यूपी सरकार ने इस सीजन में 60 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है, और इसके लिए 4000 क्रय केंद्रों की स्थापना का प्रस्ताव रखा है। अब तक, 3790 केंद्र पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं, जहां किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान खरीदी जा रही है। धान की खरीद प्रक्रिया 1 अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में शुरू हो चुकी है, और 1 नवंबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी खरीद की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

1.37 लाख किसानों ने पंजीकरण कराया

राज्य में धान बिक्री के लिए पंजीकरण कराने वाले किसानों की संख्या अब 1.37 लाख से अधिक हो चुकी है। किसानों को पंजीकरण के लिए www.fcs.up.gov.in वेबसाइट और UP KISAN MITRA मोबाइल ऐप के माध्यम से आसानी से पंजीकरण कराया जा सकता है।

3790 क्रय केंद्रों का निर्माण

सरकार ने 4000 क्रय केंद्र बनाने का लक्ष्य रखा था, जिसमें से 3790 केंद्र पहले ही स्थापित हो चुके हैं। इन केंद्रों पर किसानों से धान खरीदी जा रही है और सभी केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे।

1 नवंबर से पूर्वी यूपी में होगी खरीद शुरू

पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों जैसे चित्रकूट, कानपुर, गोरखपुर, अयोध्या, वाराणसी और मीरजापुर में 1 नवंबर 2025 से धान की खरीद शुरू हो जाएगी, जो 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। इस खरीद प्रक्रिया के तहत किसानों को 48 घंटे के भीतर सीधे उनके बैंक खाते में भुगतान किया जाएगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements