राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

उपराष्ट्रपति धनखड़: 2047 में विकसित भारत के लिए किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका

01 जून 2024, भोपाल: उपराष्ट्रपति धनखड़: 2047 में विकसित भारत के लिए किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका – उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने कहा कि 2047 में भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के महायज्ञ में सबसे महत्वपूर्ण आहुति किसान की होगी। इसके साथ ही, उन्होंने किसानों के योगदान को महत्वपूर्ण मानते हुए कहा कि राष्ट्र की बढ़ती अर्थव्यवस्था में किसानों का बहुत बड़ा योगदान है।

उपराष्ट्रपति श्री  धनखड़ ने गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का दौरा किया और विश्वविद्यालय के शिक्षकगणों के साथ संवाद किया। उन्होंने किसानों को कृषि उत्पादों के व्यवसाय, उनसे जुड़े उद्योगों में भागीदार बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि उत्पादों की मार्केटिंग और उनके मूल्य संवर्धन में शामिल होना चाहिए।

इस भ्रमण में , उपराष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विश्वविद्यालय की प्रारंभ से वर्तमान तक की यात्रा को दर्शाते ‘पंतनगर संग्रहालय’ का भी निरीक्षण किया।

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्ट जनरल (रि.) गुरमीत सिंह , विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के डीन, निदेशक एवं अन्य संकाय सदस्य भी इस दौरान मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

Advertisements
Advertisement
Advertisement