Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

केन्द्रीय मंत्री शिवराज बनवाई अपनी किसान आईडी, मिशन के बारे में भी बताया

17 अप्रैल 2025, नई दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री शिवराज बनवाई अपनी किसान आईडी, मिशन के बारे में भी बताया– केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपनी किसान आईडी को बनवाया है वहीं किसानों को सरकार द्वारा शुरू किये गए डिजिटल कृषि मिशन के बारे में भी विस्तार से बताया।  चौहान ने अपनी आईडी विदिशा में बनवाई।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा डिजिटल कृषि मिशन की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त आत्मनिर्भर और तकनीक-सक्षम बनाना है। कृषि मंत्री ने इस अवसर पर किसानों को फार्मर आईडी से मिलने वाले लाभों को विस्तार से बताया।

कृषि मंत्री ने कहा कि इस मिशन के अंतर्गत सभी किसानों की एक डिजिटल पहचान होगी, उनको फार्मर आईडी प्रदान की जाएगी। जिसमें किसानों को खेती संबंधी सभी जानकारियां एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। जैसे की ज़मीन का कौन सा रकबा है, उसके परिवार में कितने सदस्य है, कौन सी फसल बोई है, उसकी मिट्टी का स्वास्थ्य कैसा है, मिट्टी में कौन-कौन से तत्व हैं, सॉइल हेल्थ कार्ड की जानकारी किसानों को उपलब्ध होगी। इसके अलावा उनके पास खेती के अलावा पशुधन या और कोई संपत्ति है तो उसकी जानकारी भी होगी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि फार्मर आईडी का सबसे बड़ा लाभ ये है कि अभी हर योजना का लाभ लेने के लिए किसान को अलग-अलग जगह काग़ज़ की औपचारिकता पूरी करनी होती है। उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि यदि किसान की फसल का नुकसान हो गया है तो उसको बहुत से विवरण कार्यों को सबमिट करना पड़ता है। बैंक से लोन लेना हो तो इसमें भी कई दिन लगते हैं। कागज बनवाने में फिर बैंक मैनेजर के पास ले जाने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब फार्मर आईडी में सारी जानकारी एक ही जगह पर मिल जाएगी। अब किसान को बैंकों से लोन लेना है तो 5 मिनट में फार्मर आईडी दिखाने से सारा विवरण सामने आ जाएगा और बैंक लोन स्वीकृत कर दिया जाएगा। कौन सी फसल बोई है से लेकर सारी जानकारी रहेगी, फसल बीमा का लाभ भी तत्काल मिल जाएगा और सही व्यक्ति को मिलेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com