Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

तुर्की ने भारतीय गेहूं की खेप लौटाई

1 जून 2022, नई दिल्ली । तुर्की ने भारतीय गेहूं की खेप लौटाई – तुर्की के अधिकारियों ने पादप स्वच्छता संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए भारत से एक्सपोर्ट हुए गेहूं की खेप को खारिज कर दिया है। 56,877 टन ड्यूरम गेहूं से लदा जहाज ‘एमवी इंस अकडेनिज़’ अब तुर्की से गुजरात के कांडला बंदरगाह की ओर लौट रहा है।

उद्योग के सूत्रों के अनुसार, गेहूं की खेप भारतीय रूबेला रोग से प्रभावित पाई गई थी और तुर्की के कृषि और वानिकी मंत्रालय ने इसे खारिज कर दिया है। अस्वीकृत खेप जून के मध्य में भारत पहुंच जाएगी, स्थिति से अवगत व्यापारी ने बताया।

13 मई को, भारत सरकार ने खाद्य सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। गेहूं के निर्यात से जुड़े व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। करीब 18 लाख टन अनाज निर्यात के मकसद से बंदरगाहों पर पड़ा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर गेहूं की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। यूक्रेन दुनिया भर में गेहूं का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है और वैश्विक उत्पादन का एक तिहाई उत्पादन करता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: तीन दिवसीय सोया महाकुंभ का हुआ समापन