आज के कृषि समाचार@ 5.00 PM: PM-KISAN I ई-नाम I पाम ऑयल योजना I राष्ट्रीय सरसों दिवस I जैविक खेती
02 अगस्त 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….
1. PM-KISAN की 20वीं किस्त जारी! किसानों के खाते में आए ₹2 हजार, शिवराज बोले– अब बिचौलिये नहीं मार सकेंगे हक
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त के शुभ अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना, बिहार में आयोजित एक विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार और अन्य गणमान्य अधिकारी भी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़े….
2. डिजिटल मंडी से बढ़ी किसानों की आय! ई-नाम पर अब तक ₹4.39 लाख करोड़ की उपज बिकी, 1.79 करोड़ किसान जुड़े
किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम दिलाने और पारदर्शी मूल्य निर्धारण प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार ने वर्ष 2016 में इलेक्ट्रॉनिक राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) की शुरुआत की थी। यह एक वर्चुअल प्लेटफॉर्म है, जो देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की थोक मंडियों और बाजारों को ऑनलाइन जोड़ता है, जिससे कृषि उपज का व्यापार आसान और पारदर्शी बनता है। पूरी खबर पढ़े….
3. 2024-25 में कृषि जीवीए में 4.6% की वृद्धि का अनुमान, राज्यसभा में मंत्री रामनाथ दी जानकारी
वर्ष 2024-25 में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था में मजबूती के संकेत मिले हैं। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अनंतिम अनुमानों के अनुसार, इस अवधि में कृषि सकल मूल्य वर्धित (GVA) में 4.6 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है। इसकी जानकारी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने शुक्रवार (1 अगस्त 2025) को राज्यसभा में एक लिखित उत्तर के माध्यम से दी। पूरी खबर पढ़े….
4. NMEO-पाम ऑयल योजना: किसानों को रोपण से लेकर कटाई तक मिलेगी ₹2 लाख तक की मदद, जानें किस पर कितनी सब्सिडी
राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन- पाम ऑयल (NMEO-OP) के तहत केंद्र सरकार देशभर में विशेष रूप से ओडिशा समेत अन्य राज्यों के किसानों को पाम ऑयल की खेती के लिए रोपण, सिंचाई, प्रबंधन, अंतर-फसली खेती, मशीनरी और कटाई तक हर चरण पर वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। पूरी खबर पढ़े….
5. PM Kisan: पीएम मोदी ने जारी की 20वीं किस्त, 9.7 करोड़ अन्नदाताओं के खातों में पहुंचे ₹20,000 करोड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, (2 अगस्त 2025) को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी, उत्तरप्रदेश से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त जारी की। इस दौरान उन्होंने 9.7 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹20,500 करोड़ से अधिक की राशि सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी। पूरी खबर पढ़े….
6. दिल्ली में शुरू हुआ अनानास महोत्सव, कृषि मंत्री शिवराज बोले- मेघालय के किसान तारीफ के हकदार
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित ‘मेघालय अनानास महोत्सव-2025’ में शामिल हुए। इस मौके पर मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा सहित केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अनानास से जुड़ी कई समझौता ज्ञापन (MoU) के आदान-प्रदान से हुई। पूरी खबर पढ़े….
7. अब मौसम की मार से नहीं डरेंगे किसान! सरकार लाई 2661 जलवायु सहनशील किस्में, जैविक खेती को भी बढ़ावा
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने जलवायु अनुकूल कृषि में राष्ट्रीय नवाचार (एनआईसीआरए) नामक एक प्रमुख नेटवर्क परियोजना शुरू की है। यह परियोजना फसलों, पशुधन, बागवानी और मत्स्य पालन सहित कृषि पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का अध्ययन करती है। साथ ही, कृषि में जलवायु अनुकूल प्रौद्योगिकियों के विकास और प्रसार का काम भी करती है। पूरी खबर पढ़े….
8. इक्रीसेट ने सहयोगियों संग एआई-संचालित जलवायु सलाहकार पहल शुरू की
इक्रीसेट और उसके सहयोगियों ने किसानों की सहनशीलता बढ़ाने के लिए एआई-संचालित जलवायु सलाहकार पहल शुरू की। गत दिनों हैदराबाद स्थित आईसीआरआईएसएटी में आयोजित एक आरंभिक कार्यशाला के दौरान यह परियोजना शुरू की गई। यह नई पहल जलवायु-अनुकूल कृषि के लिए अति-स्थानीय अंतर्दृष्टि प्रदान करने हेतु कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) का लाभ देती है। पूरी खबर पढ़े….
9. राष्ट्रीय सरसों दिवस पर गाँवों को समृद्ध बनाने वाली फसल को सलाम
हर वर्ष अगस्त माह के पहले शनिवार को राष्ट्रीय सरसों दिवस मनाया जाता है। ऐसे में, यह समय है उस फसल को सलाम करने का, जो हमारी थाली का स्वाद भी है और गांव की तरक़्क़ी का अहम हिस्सा भी। खासतौर पर हाइब्रिड सरसों, जो आज किसानों की मेहनत, उत्पादन क्षमता और आत्मगौरव की पहचान बन चुकी है। पूरी खबर पढ़े….
10. अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड पोस्टर का लोकार्पण कोचीन में
शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली एवं अमृता विश्वविद्यापीठ, कोचीन के संयुक्त तत्वाधान में ‘विकसित भारत हेतु शिक्षा’ विषय पर ज्ञान सभा का राष्ट्रीय आयोजन कोचीन में 28 जुलाई 2025 को सम्पन्न हुआ। इस सभा के मुख्य आयोजक न्यास के सचिव श्री अतुल कोठारी ,देश के पूर्व शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ सहित देश के अनेक गणमान्य शिक्षाविद ,कुलाधिपति, कुलगुरु, पूरी खबर पढ़े….