Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

हल्दी के रकबे में 30 फीसदी कमी की आशंका, कीमतों में हो सकती हैं बढ़ोत्तरी

29 जुलाई 2023, नई दिल्ली: हल्दी के रकबे में 30 फीसदी कमी की आशंका, कीमतों में हो सकती हैं बढ़ोत्तरी – हल्दी के सबसे बड़े उत्पादक राज्य सांगली और निजामाबाद मंडी में आपूर्ति की कमी होने से हल्दी की कीमत बढ़ने की उम्मीद हैं। दरअसल मौजूदा सीजन में हल्दी की रकबे में कटौती की आशंका हैं। महाराष्ट्र में हल्दी की बोवनी में 10-20 प्रतिशत कमी होने की अशंका हैं। वही आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना में भी हल्दी की बुआई में कमी आ सकती हैं। इस बीच किसान, व्यापारी व स्टॉकिस्ट अपने हल्दी के स्टॉक को रोके हुए हैं, जिसके परिणामस्वरूप नकदी बाजार में आपूर्ति की कमी हो गई हैं।

कुल मिलाकर हल्दी की बोवनी में 30 फीसदी तक की कमी आने की आशंका हैं। हांलाकि कृषि मंत्रालय ने अभी इसकी कोई रिपोर्ट जारी नहीं की हैं। हल्दी की घरेलू बाजार में मांग बढ़ने के साथ निर्यात बाजार में भी लगातार मांग बढ़ती जा रही हैं। 

हल्दी के रकबे में क्यो आ रही कमी

आसामयिक बारिश से कुछ राज्यों में किसानों की हल्दी की फसल खराब हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ। इसलिए किसानों ने इस बार हल्दी को छोड़कर कुछ अन्य फसलों की खेती की हैं। हल्दी की फसल जमीन के नीचे होती हैं, इस कारण अतिवर्षा की स्थिति में इसके खराब होने की संभावना ज्यादा होती हैं। इसी कारण पिछली बार किसानों को हल्दी की फसल में अच्छा फायदा नहीं मिला था, जिससे उन्होंने इस बार दूसरी फसलों पर भरोसा जताय़ा हैं। मौजूदा सीजन में हल्दी का रकबा 30 फीसदी तक घट सकता हैं, जिससे आने वाले समय में हल्दी के भाव में बढ़ोत्तरी हो सकती हैं। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें