Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आने वाला समय म.प्र. और राजस्थान के लिये अद्वितीय: डॉ. यादव

पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना की समीक्षा बैठक

30 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: आने वाला समय म.प्र. और राजस्थान के लिये अद्वितीय: डॉ. यादव – मध्यप्रदेश, राजस्थान और केंद्र सरकार के बीच नई दिल्ली स्थित जल शक्ति मंत्रालय में पार्वती-कालीसिंध-चंबल ईआरसीपी लिंक परियोजना के संबंध में त्रिपक्षीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा सहित केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नदी जोड़ो अभियान पर काम चल रहा है। इसी दिशा में मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच पार्वती-कालीसिंध-चंबल ईआरसीपी लिंक परियोजना पर बड़े पैमाने पर कार्य किया जा रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग से दोनो राज्यों ने 20 वर्ष पुराने विवाद का हल निकाल लिया है और शीघ्र ही इस परियोजना के सकारात्मक परिणाम दिखेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा व्यक्त की कि आने वाला समय मध्यप्रदेश और राजस्थान राज्यों के लिए अद्वितीय रहने वाला है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि पार्वती-कालीसिंध-चंबल ईआरसीपी लिंक परियोजना का मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (एमओए) अनुबंध होने वाला है। दोनों राज्यों के हित में मध्यप्रदेश और राजस्थान मिलकर काम कर रहे हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com