Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

टैगिंग करने पर फर्टिलाइजर कम्पनियों पर होगी कड़ी कार्यवाही

18 नवम्बर 2022, नई दिल्ली: टैगिंग करने पर फर्टिलाइजर कम्पनियों पर होगी कड़ी कार्यवाही – उर्वरक निर्माता एवं प्रदायक कम्पनियों द्वारा उर्वरक के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए केन्द्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने कड़ा रुख अपनाया है। संयुक्त सचिव (उर्वरक) सुश्री नीरजा अदिदाम ने इस संदर्भ में एक डीओ लेटर जारी किया है कि इस पर कम्पनियां तत्काल प्रभाव से रोक लगायें।

उन्होंने कहा है कि उर्वरक कृषि में उपयोग होता है और सरकार इस पर अनुदान के लिए अत्यधिक राशि खर्च करती है। टैगिंग से अनावश्यक रूप से उर्वरकों की कीमतों में बढ़ोत्री होती है। इसलिए कम्पनियां इस पर रोक लगाएं।

उन्होंने कहा कि भविष्य में इस संबंध में किसी तरह की शिकायत आती है तो संबंधित कम्पनी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: सरसों मंडी रेट (16 नवम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )