राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

प्रदेश में 131 लाख हेक्टेयर में हुई बोनी

अब तक गेहूं की बुवाई 87 लाख हेक्टेयर से अधिक

24 दिसंबर 2024, भोपाल: प्रदेश में 131 लाख हेक्टेयर में हुई बोनी – चालू रबी सीजन 2024-25 में अब तक 131 लाख 57 हजार हेक्टेयर में बोनी हो गई है। जो लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 94 फीसदी है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में 131.60 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। राज्य की प्रमुख फसल गेहूं की बोनी अब तक 87.39 लाख हेक्टेयर में हो गई है। इस वर्ष रबी फसलों का लक्ष्य 140.08 लाख हेक्टेयर रखा गया है। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष बुवाई समान गति से बल रही है।

कृषि विभाग के मुताविक प्रदेश में रबी फसलों का सामान्य क्षेत्र 133 लाख 82 हजार हेक्टेयर है। इस वर्ष 140.08 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें ली जाएंगी।

अब तक 131.57 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है। इसमें प्रमुख रबी फसल गेहूं की बोनी 87.39 लाख हेक्टेयर में हुई है। दूसरी प्रमुख फसल चने को बोनी अब तक 19.90 लाख हेक्टेयर में हो गई है। अन्य फसलों में अब तक मटर 2.49 लाख है. में, मसूर 7.38 लाख है. में बोई गई है।

राज्य की प्रमुख तिलहनी फसल सरसों की बोनी 12.27 लाख है. में हुई है। इस वर्ष 14.61 लाख है. लक्ष्य रखा गया है। वहीं अलसी की बोनी 1.03 लाख हेक्टेयर में हुई है। गन्ना अब तक 69 हजार हेक्टेयर में बोनी हो गई है।

प्रदेश में अब तक कुल अनाज फसलें 87.81 लाख है. में, दलहनी फसलें 29.77 लाख है. में एवं तिलहनी फसलें 13.30 लाख हेक्टेयर में बोई गई है।

रबी फसलों की बुवाई 20 दिसंबर 2024 तक (लाख हे. में) 
 फसल लक्ष्य बुवाई
गेहूं 91.86 97.39
जौ 0.360.42
चना 20.52 19.90
मटर 2.67  2.49
मसूर 7.92 7.38
सरसों 14.61 12.27
अलसी 1.07  1.03
गन्ना 1.07 0.69

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com