राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

प्रदेश में रबी फसलों की बोनी पूरी

139.95 लाख हेक्टेयर में हुई बुवाई

06 जनवरी 2025, भोपाल: प्रदेश में रबी फसलों की बोनी पूरी – प्रदेश में चालू रबी सीजन 2024-25 में बुवाई लगभग समाप्त हो गई है। कुल 139 लाख 95 हजार हेक्टेयर में बोनी हो गई है। जो लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 99.9 फीसदी है। जबकि गत वर्ष 137.36 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। राज्य की प्रमुख फसल गेहूं की बोनी लक्ष्य से अधिक क्षेत्र में कर ली गई है। 94.34 लाख हेक्टेयर में गेहूं बोया गया है जबकि लक्ष्य 91.86 लाख हेक्टेयर रखा गया था। इस वर्ष रबी फसलों का बुवाई लक्ष्य 140.08 लाख हेक्टेयर रखा गया है।

कृषि विभाग के मुताबिक प्रदेश में रबी फसलों का सामान्य क्षेत्र 133 लाख 82 हजार हेक्टेयर है। इस वर्ष 140.08 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है।

कृषि विभाग के मुताबिक अब तक 139.95 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है। इसमें राज्य की प्रमुख रबी फसल गेहूं की बोनी 94.34 लाख हेक्टेयर में हुई है। जबकि गत वर्ष अब तक 86.66 लाख हे. में गेहूं बोया गया था। दूसरी प्रमुख फसल चने की बोनी अब तक 20.44 लाख हेक्टेयर में हो गई है जो गत वर्ष समान अवधि में 23.29 लाख हेक्टेयर में हुई थी। अन्य फसलों में अब तक मटर 2.61 लाख हे. में, मसूर 7.49 लाख हे. में बोई गई है।

राज्य की प्रमुख तिलहनी फसल सरसों की बोनी 12.44 लाख हे. में हुई है जबकि गत वर्ष अब तक 14.00 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। इस वर्ष 14.61 लाख हे. लक्ष्य रखा गया है। वहीं अलसी की बोनी 1.05 लाख हेक्टेयर में हुई है। इस वर्ष गन्ना 1.07 लाख हेक्टेयर में लिया जायेगा, अब तक 1.06 लाख हेक्टेयर में बोनी हो गई है।
प्रदेश में अब तक कुल अनाज फसलें 94.85 लाख हे. में, दलहनी फसलें 30.55 लाख हे. में एवं तिलहनी फसलें 13.49 लाख हेक्टेयर में बोई गई हैं।
प्रदेश में अब तक लक्ष्य के विरुद्ध गेहूं की बुवाई 102.7 फीसदी, चने की 99.6 फीसदी एवं सरसों की बोनी 85.2 फीसदी हुई है।

रबी फसलों की बुवाई 3 जनवरी 2025 तक (लाख हे. में) 
 फसल  लक्ष्य  बुवाई
गेहूं 91.8694.34
जौ 0.36 0.51
चना 20.52 20.44
मटर 2.67 2.61
मसूर 7.92 7.49
सरसों 14.61 12.44
अलसी 1.07 1.05
गन्ना 1.07 1.06

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com