राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

रबी फसलों की बुवाई में तेजी; गेंहू का रकबा 340 लाख हेक्टेयर के पार, मोटे अनाज व तिलहनी फसलों की बोनी में भी हुई बढ़ोत्तरी 

20 जनवरी 2024, नई दिल्ली: रबी फसलों की बुवाई में तेजी; गेंहू का रकबा 340 लाख हेक्टेयर के पार, मोटे अनाज व तिलहनी फसलों की बोनी में भी हुई बढ़ोत्तरी – देश में रबी सीजन की बुवाई समाप्ति की ओर है। रबी फसलों की बुवाई  में तेजी  देखी गई। कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक देशभर में 19 जनवरी 2024 तक  कुल 687.18 लाख हेक्टेयर में रबी फसलों की बोनी हो गई हैं, जबकि गत वर्ष 689.09 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। वही रबी सीजन की प्रमुख खाद्यान्न फसल गेहूं के रकबे में बढ़ोतरी हुई, जबकि दलहनी फसलों की बुवाई में कमी आई हैं। साथ ही तिलहनी व मोटे अनाज वाली फसलों के रकबे में वृध्दि नजर आई हैं।

रबी सीजन की प्रमुख फसलों में गेंहू का रकबे में मामूली 1 प्रतिशत की वृध्दि देखने को मिली हैं। अब तक गेंहू की बुआई कुल 340.08 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में दर्ज की गई। 

Advertisement
Advertisement
तिलहनी फसलों के रकबें में मामूली वृध्दि 

तिलहन फसलों की तेजी चल रही है। 19 जनवरी तक 109.88 लाख हेक्टेयर में तिलहन फसलों की बुवाई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि की 108.82 लाख हेक्टेयर में हुई बुवाई से 1 फीसदी ज्यादा है। रबी सीजन की प्रमुख तिलहन फसल सरसों की बुवाई 97.88 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 100.15 लाख हेक्टेयर रही। लेकिन मूंगफली का रकबा 5.11 लाख हेक्टेयर से घटकर 4.52 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया।

दलहन फसलों का घटा रकबा

दलहन फसलों की बुवाई सुस्त चल रही है। अब तक कुल 155.13 लाख हेक्टेयर  में दलहन फसलें बोई जा चुकी हैं। जो पिछले साल की समान अवधि में 162.66 लाख हेक्टेयर में बोई गईं दलहन फसलों से 5 फीसदी कम है। चने फसल की बुवाई 109.73 लाख हेक्टेयर से घटकर 102.9 लाख हेक्टेयर दर्ज की गई। वही उड़द का रकबा 6.03 लाख हेक्टेयर देखा गया। साथ ही मूंग का रकबा 5.35 लाख हेक्टेयर से घटकर 4.33 लाख हेक्टेयर रह गया।

Advertisement8
Advertisement
मोटे अनाजों के रकबे में 6 फीसदी इजाफा

चालू रबी सीजन में अब तक 53.83 लाख हेक्टेयर में मोटे अनाज की बुवाई  हो चुकी है, जो पिछले समान अवधि में 50.77 लाख हेक्टेयर में हुई बुवाई से 6 फीसदी अधिक है। ज्वार का रकबा 22.02 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 23.52 लाख हेक्टेयर हो गया। वही मक्के की अब तक 21.29 लाख हेक्टेयर में बुवाई हो गई हैं, जबकि गत वर्ष 20.57 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी।

Advertisement8
Advertisement
रबी फसलों की बुवाई 19 जनवरी 2024 तक (लाख हे. में)
  क्र.सं.फसलें2023-24 का रकबा 2022-23 का रकबा 
1गेहूँ340.08337.50
2धान का खेत28.25 29.33
3दालें155.13162.66
चना102.9 109.73
मसूर19.5118.46
मटर109.57
कुल्थी3.974.02
उड़द6.036.98
मूंग4.335.35
लैथिरस3.63.45
अन्य दालें4.85.1
4श्री अन्ना-सह-मोटा अनाज53.8350.77
ज्वार23.5222.02
बाजरा0.170.15
रागी0.660.57
मक्का21.2920.57
जौ8.197.46
5तिलहन109.88           108.82
रेपसीड और सरसों100.1597.88
मूंगफली4.525.11
कुसुम0.760.85
सूरजमुखी0.510.84
तिल0.410.48
अलसी का बीज3.193.18
अन्य तिलहन0.340.49
 कुल फसलें687.18            689.09
रबी फसलों की बुवाई में तेजी; गेंहू का रकबा 340 लाख हेक्टेयर के पार, मोटे अनाज व तिलहनी फसलों की बोनी में भी हुई बढ़ोत्तरी 

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisements
Advertisement5
Advertisement