राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

खरीफ फसलों की बुवाई 1104 लाख हेक्टेयर पार धान, श्री अन्न और तिलहन में बड़ा उछाल

25 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: खरीफ फसलों की बुवाई 1104 लाख हेक्टेयर पार धान, श्री अन्न और तिलहन में बड़ा उछाल – कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 23 सितंबर 2024 तक खरीफ फसलों का कुल बुआई क्षेत्र 1104 लाख हेक्टेयर से अधिक हो चुका है, जो पिछले साल की तुलना में सामान्य से अधिक है।

धान और श्री अन्न की बुआई में जोरदार उछाल

धान की खेती इस बार 413 लाख हेक्टेयर में की गई है, जो पिछले साल इसी अवधि के दौरान 404 लाख हेक्टेयर थी। वहीं, श्री अन्न यानी मोटे अनाज की बुआई 192.55 लाख हेक्टेयर में हुई है, जो पिछले साल के 186.07 लाख हेक्टेयर से अधिक है।

Advertisement
Advertisement

दलहन और तिलहन भी आगे

दलहन फसलों का बुआई क्षेत्र इस बार 128.58 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जो पिछले साल के 119.28 लाख हेक्टेयर से ज्यादा है। तिलहन की खेती भी 193.32 लाख हेक्टेयर में हुई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 190.92 लाख हेक्टेयर थी।

गन्ना उत्पादन में मामूली वृद्धि, कपास में गिरावट

गन्ना की खेती भी 57.68 लाख हेक्टेयर में की गई है, जो पिछले साल के 57.11 लाख हेक्टेयर से थोड़ी अधिक है। हालांकि, कपास के बुआई क्षेत्र में गिरावट आई है, जो इस साल 112.76 लाख हेक्टेयर पर सिमट गया है, जबकि पिछले साल यह 123.71 लाख हेक्टेयर था।

Advertisement8
Advertisement

जूट और मेस्टा की खेती में कमी

जूट और मेस्टा की बुआई भी इस साल कम रही है। इस बार इन फसलों का क्षेत्र कवरेज 5.74 लाख हेक्टेयर पर रहा, जबकि पिछले साल यह 6.67 लाख हेक्टेयर था।

Advertisement8
Advertisement

क्षेत्रफल: लाखहेक्टेयरमें

क्रमफसलेंसामान्य क्षेत्र (डीईएस) (2018-19 – 2022-23)बोया गया क्षेत्र 23 सितम्बर 2024 तक
वर्तमान वर्ष 2024पिछला वर्ष 2023
1चावल401.55413.5404.5
2दाल136.02128.58119.28
aअरहर45.5546.540.74
bउड़द दाल36.7630.7332.6
cमूंगदाल36.9935.4631.49
dकुल्थी1.90.540.43
eमोथ बीन10.3210.539.42
fअन्य दालें4.494.84.59
3श्रीअन्न सह मोटे अनाज181.03192.55186.07
aज्वार16.0116.1314.29
bबाजरा72.6369.9170.94
cरागी10.9612.4610.5
dछोटा बाजरा4.475.985.69
eमक्का76.9688.0684.65
4तिलहन190.18193.84190.92
aमूंगफली45.2847.8543.75
bसोयाबीन122.95125.11123.85
cसूरजमुखी1.40.760.73
dतिल10.2611.3112.24
eरामतिल1.220.730.8
fअरंड़ी9.0789.5
gअन्य तिलहन00.080.05
5गन्ना51.1557.6857.11
6जूट और मेस्टा6.745.746.67
7कपास129.34112.76123.71
कुल10961104.631088.26

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement