Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में बागवानी फसलों के उत्पादन में मामूली वृद्धि

(नई दिल्ली कार्यालय)

नई दिल्ली। देश का कुल बागवानी उत्पादन 2019-20 में 0.84 प्रतिशत अधिक होने की उम्मीद है। कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग ने बागवानी फसलों के क्षेत्रफल एवं उत्पादन के बारे में 2018-19 के अंतिम आकलन तथा 2019-20 के प्रथम अग्रिम आकलन जारी किए हैं। ये आकलन राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों तथा अन्य स्त्रोत एजेंसियों से प्राप्त किए गए विवरण पर आधारित है। सब्जियों, सुगंध विज्ञान और औषधीय और वृक्षारोपण में वृद्धि की उम्मीद है लेकिन फलों, फूलों और मसालों में कमी की आशंका है।

2018-19 के मुकाबले 2019-20 में फलों का उत्पादन 2.27 प्रतिशत कम होने की उम्मीद है। यह मुख्य रूप से अंगूर, केला, आम, खट्टे पपीता और अनार के उत्पादन में नुकसान के कारण है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आलू प्याज में बढ़ोत्तरी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

potato-aalo2018-19 के मुकाबले 2019-20 में सब्जियों के उत्पादन में 2.64 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है। यह वृद्धि मुख्य रूप से प्याज, आलू और टमाटर के उत्पादन में वृद्धि के कारण है। 2018-19 में 22.82 मिलियन टन प्याज के उत्पादन की तुलना में 2019-20 में 24.45 मिलिटन टन प्याज का उत्पादन (7.17 प्रतिशत की वृद्धि) होने की उम्मीद है। 2018-19 में 50.19 मिलियन टन आलू के उत्पादन की तुलना में आलू का उत्पादन 51.94 मिलियन टन (3.49 प्रतिशत की वृद्धि) होने की उम्मीद है। 2018-19 में 19.01 मिलियन टन टमाटर के उत्पादन की तुलना में टमाटर का उत्पादन 19.33 मिलियन टन (1.68 प्रतिशत की वृद्धि) होने की उम्मीद है।

कुल बागवानी2017-182018-19 अंतिम2019-20 (प्रथम अग्रिम आकलन)
क्षेत्रफल (मिलियन हेक्टे.)25.2425.4325.61
उत्पादन (मिलियन टन)310.67310.74313.35