राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

दिल्ली में 28 फरवरी से 1 मार्च 2024 तक लगेगा पूसा कृषि विज्ञान मेला, जानिए इस बार क्या रहेगा खास

23 जनवरी 2024, नई दिल्ली: दिल्ली में 28 फरवरी से 1 मार्च 2024 तक लगेगा पूसा कृषि विज्ञान मेला, जानिए इस बार क्या रहेगा खास – भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा संस्थान) में 28 फरवरी से 1 मार्च 2024 तक कृषि विज्ञान मेला लगने वाला हैं। इस बार ‘कृषि उद्यमिता से समृध्द किसान’ थीम पर आधारित मेले का आयोजन किया जा रहा हैं।  

आईसीएआर के निदेशक डॉ. अशोक कुमार सिंह

आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर) के निदेशक डॉ. अशोक कुमार सिंह ने मेले की जानकारी देते हुए कहा कि इस बार 3 दिवसीय पूसा कृषि विज्ञान मेला 28 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगा। पूसा कृषि विज्ञान मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे। इस बार मेले का विषय ‘कृषि उद्यमिता से समृध्द किसान’ है।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि मेले का मुख्य आकर्षण किसानों को पूसा बासमति की किस्मों के बीज उपलब्ध करायें जाएंगे। इसके साथ ही मेले में कई तरह के स्टॉल लगाए जाएंगे।

किसानों को धान की इन किस्मों के मिलेंगे पर्याप्त बीज 

डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि पूसा संस्थान द्वारा विकसित विभिन्न फसलों की उन्नत प्रजातियों का गुणवत्ता पूर्ण बीज किसानों को हर साल दिया जाता हैं। इस वर्ष पूसा संस्थान धान की नई विकसित किस्में पूसा बासमती 112, पूसा बासमती 1509, पूसा बासमती 1718, पूसा बासमती 1847, पूसा बासमती 1850, पूसा बासमती 1886 और पूसा बासमती 1728, तथा पूसा बासमती 1692 जैसी इन तमाम किस्मों का बीज किसानों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जायेगा।

Advertisement8
Advertisement

पिछले साल पूसा कृषि विज्ञान मेले में बीज की कम मात्रा होने के कारण बासमति धान की प्रजातियों के बीज सीमित मात्रा में उपलब्ध कराये गए थे।  इस किसानों को काफी समस्याएं आई थी। परंतु इस बार पूसा संस्थान पुख्ता इंतजाम किए हैं। डॉ अशोक कुमार ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस बार (कृषि विज्ञान मेला 2024) सभी किस्मों के बीज किसानों को पर्याप्त मात्रा में दिए जाएंगे।

Advertisement8
Advertisement
यहां कर सकते हैं किसान ऑनलाइन बुकिंग

पूसा संस्थान द्वारा इस वर्ष ऑनलाइन बुकिंग की भी व्यवस्था की हैं। किसान संस्थान की अधिकारिक वेबसाइट www.iari.res.in पर जाकर अपनी बुकिंग कर लें। इसके माध्यम से कोई भी किसान अपनी इच्छानुसार किसी भी किस्म की कितनी भी बीज की मात्रा को बुक कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग के समय आप पेमेंट भी ऑनलाइन कर सकतें हैं। पेमेंट करने पर आपको इसका रसीद नंबर दिया जायेगा। जिसकों लेकर आप मेले में जायेंगे तो आपको कही भी लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होगी। आप सीधे काउंटर पर जाकर अपने बीज को प्राप्त कर सकते हैं। 

मेले का उद्देश्य

इस साल संस्थान द्वारा कृषि मेले का विषय ‘कृषि उद्यमिता से समृध्द किसान’ रखने का उद्देश्य कृषि को व्यवसाय के रूप में आगे बढ़ाना हैं, ताकि किसान अपने लाभ को बढ़ा सकें। इस मेले में किसानों को कृषि से जुड़े विभिन्न आयामों से अवगत कराया जायेगा तथा उनपर चर्चा की जायेगी। साथ ही तकनीकी सत्रों मे किसानों को विशेष जानकारी दी जायेगी। इस बार संस्थान का यह भी प्रयास रहेगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से किसानों को कृषि से संबंधित सभी योजनांए के बारे में संपूर्ण जानकारी विशेषज्ञों द्वारा से दी जाएगी।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisements
Advertisement5
Advertisement