Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

प्रधानमंत्री ने की लटेरी के कृषक से बातचीत

भोपाल। प्रधानमंत्री ने की लटेरी के कृषक से बातचीत – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विदिशा जिले के लटेरी के कृषक श्री मुकेश शर्मा से बातचीत की। प्रधानमंत्री, रिलीज ऑफ बेनिफिट अंडर पीएम किसान एंड लांच ऑफ फांयनेशियल फैसिलिटी अंडर एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड कार्यक्रम के अवसर पर वेबकास्ट द्वारा देश के कृषक संघों से चर्चा कर रहे थे। कृषक श्री शर्मा प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लटेरी जिला विदिशा के सचिव हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा 8 करोड़ 55 लाख किसानों के खातों में 17 हजार एक सौ करोड़ रुपये सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए गये। इसके साथ ही फायनेन्शियल फैसिलिटी अंडर एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत चार साल के लिए एक लाख करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश सहित कर्नाटक तथा गुजरात के कृषक संघों से भी बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने इस पहल को किसानों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है। लॉकडाउन में किसानों को लाभान्वित करने, आत्मनिर्भर बनाने व किसान बन्धुओं की आय दोगुनी करने की दिशा में अनेक कल्याणकारी निर्णय लिए गए हैं। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने भी वेबकास्ट में भाग लिया।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने दी बधाई और शुभकामनाएं

प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने प्राथमिक सहकारी साख संस्था लटेरी के सचिव श्री मुकेश शर्मा, कृषक श्रीमती मुन्नी बाई कुशवाह, श्री रामेश्वर चौरसिया, श्री माधव लाल शर्मा, श्री भगवत सिंह धाकड़ और विदिशा के जिला सहकारी बैंक के सीईओ श्री विनय प्रकाश सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषकों को रासायनिक खाद और कीटनाशक के कम उपयोग का संदेश

वेबकास्ट पर चर्चा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कृषक श्री शर्मा से कहा कि वे अपने साथियों को रासायनिक खाद और कीटनाशक का कम उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। इससे जमीन का स्वास्थ्य सुधारने में मदद मिलेगी। श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री को बताया कि उनकी समिति में 1125 किसान जुड़े हैं। यह समिति फसल बीमा, किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने, कृषि उत्पाद के क्रय कार्य में निरंतर सक्रिय है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क व सेनेटाइजर के उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए भी समिति सदस्यों को लगातार प्रेरित करती है। श्री शर्मा ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लागू पाबंदियों के बीच किसानों को उपज परिवहन के लिए दी गई छूट और मंडियों में की गई व्यवस्थाओं के लिए राज्य शासन का आभार माना। प्रधानमंत्री द्वारा भविष्य की योजनाओं के संबंध में पूछने पर श्री शर्मा ने कहा कि पांच हजार मैट्रिक टन क्षमता के गोदाम निर्माण, ग्रेडिंग और ई-मंडी की सुविधा विकसित करने की योजना है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें