PM Kisan Yojana: खाते में कब आएंगे 21वीं किस्त के ₹2000? जानें स्टेट वाइज अपडेट
11 अक्टूबर 2025, नई दिल्ली: PM Kisan Yojana: खाते में कब आएंगे 21वीं किस्त के ₹2000? जानें स्टेट वाइज अपडेट- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की अगली 21वीं किस्म का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि केंद्र सरकार ने कुछ राज्यों के लिए 21वीं के पैसे अग्रिम रूप के तौर पर जारी कर दिए है। इन राज्यों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। इन राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं ने किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद कर दी है, इसलिए केंद्र ने इन राज्यों के 8.5 लाख किसानों को राहत देते हुए ₹170 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्रदान की है। लेकिन अब देश के अन्य राज्यों के किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। लाखों किसान उम्मीद में बैठे है कि आखिर अगली किस्त के ₹2000 उनके खातों में कब आंएगे।
क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी, 2019 को की थी। लेकिन यह 1 दिसंबर, 2018 से लागू मानी जाती है। इस योजना के तहत देशभर के पात्र भूमिधारी किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में ₹2,000-₹2,000 करके चार-चार महीने के अंतराल पर किसानों के बैंक खाते में सीधे भेजी जाती है। शुरुआत में यह योजना केवल छोटे और सीमांत किसानों के लिए थी, लेकिन अब इसे सभी भूमिधारी किसानों तक विस्तारित कर दिया गया है।
PM किसान 21वीं किस्त कब आएगी?
सरकार ने फिलहाल अभी बाढ़ से प्रभावित राज्यों के किसानों को ही पीएम किसान योजना के पैसे जारी किए है। वहीं, अन्य राज्य के किसानों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, सरकार ने अभी तक अगली किस्त जारी करने की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन अटकलें लगाई जा रही है कि सरकार 21वीं किस्त अक्टूबर या फिर नवंबर के महीने में जारी कर सकती हैं। इसके अलावा मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार दिवाली से पहले किसानों के खातों में 21वीं किस्त के 2 हजार रुपए ट्रांसफर कर सकती है।
PM किसान योजना: eKYC करना है जरूरी
PM किसान योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को eKYC कराना अनिवार्य है। अन्यथा आप इस योजना से वंचित रह सकते हैं। यदि आपने अभी तक eKYC नहीं कराई हैं, तो आज ही अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), या राज्य सेवा केंद्र पर जाकर eKYC पूरी कराएं। इसके अलावा आप PM-KISAN मोबाइल ऐप या pmkisan.gov.in वेबसाइट से भी eKYC करा सकते हैं।
Aadhaar और बैंक खाता को लिंक करना अनिवार्य
आपके बैंक खाते का आधार से लिंक होना जरूरी है, अन्यथा किस्त की राशि अटक सकती है। इसके लिए आप अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर: आधार कार्ड की एक फोटो कॉपी, एड्रेस प्रूफ (जैसे बिजली बिल, पानी का बिल), बैंक पासबुक की एक फोटो कॉपी के साथ आधार लिंक करवा सकते हैं।
गलत जानकारी से बचें
यदि आपने आवेदन करते समय या eKYC के दौरान कोई गलत जानकारी दी है, तो आपकी किस्त रोक दी जा सकती है। इसलिए आवेदन करते समय सभी विवरण सही और स्पष्ट भरें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture