राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में धान का रकबा 374 लाख हेक्टेयर पहुँचा

(नई दिल्ली कार्यालय)

23  अगस्त 2021, नई दिल्ली ।  देश में धान का रकबा 374 लाख हेक्टेयर पहुँचा – देश में धान की बुवाई गत वर्ष की तुलना में धीमी चल रही है। अब तक 374.03 लाख हेक्टेयर में बोनी हो गई है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 378.07 लाख हेक्टेयर में धान बोयी गई थी। इसमें गत वर्ष की तुलना में लगभग 4 लाख हेक्टेयर की कमी बनी हुई है। देश में अब तक कुल खरीफ फसलों की बोनी 1043.87 लाख हेक्टेयर में हुई है जबकि गत वर्ष अब तक 1060.35 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी।

कृषि मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक देश में धान की बुवाई लगभग 374.03 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हो गयी है जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 378.07 लाख हेक्टेयर में हुई थी। वहीं दलहन की बुवाई गत वर्ष की तुलना में लगभग 2 लाख हेक्टेयर बढक़र 134.23 लाख हेक्टेयर में हो गई है जो गत वर्ष इस समय तक 132.03 लाख हेक्टेयर थी। मोटे अनाज की बुवाई लगभग 169.06 लाख हेक्टेयर में हुई है जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 171.82 लाख हेक्टेयर था। वहीं तिलहन के लिए लगभग 187.88 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज हुआ है जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 189.98 लाख हेक्टेयर था। अब तक गन्ना 54.63 लाख हेक्टेयर में बोया गया है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 53.85 लाख हेक्टेयर में इसकी बोनी हुई थी। वहीं कपास की बुवाई अब तक 117.04 लाख हेक्टेयर में हुई है जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 127.69 लाख हेक्टेयर में हुई थी।

देश में प्रमुख खरीफ फसलों की बुवाई

इकाई : लाख हे. में (21 अगस्त की स्थिति)

Advertisement
Advertisement
फसल सामान्य क्षेत्र       बुवाई
    इस वर्ष गत वर्ष
धान 395.65 374.03 378.07
दलहन 135.29 134.23 132.03
मोटा अनाज 183.57 169.06 171.82
तिलहन 180.03 187.88 189.98
गन्ना 47.53 54.63 53.85
जूट, मेस्ता 7.33 7 6.92
कपास 123.59 117.04 127.69
कुल 1073 1043.87 1060.35
Advertisements
Advertisement
Advertisement