राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

अपनी जमीन और देश को आगे ले जाने के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ाना होगा-केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर

07 सितम्बर 2022, नई दिल्ली: अपनी जमीन और देश को आगे ले जाने के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ाना होगा-केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर – रबी अभियान- 2022 पर राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन आज केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि रबी सीजन की दृष्टि से राज्यों की फर्टिलाइजर, सीड्स की आवश्यकता को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार हरसंभव प्रयास करेगी। श्री तोमर ने देश में जलवायु परिवर्तन की वर्तमान व भावी परिस्थितियों का विश्लेषण कर आगे की कार्ययोजना बनाने को कहा। साथ ही, अपनी जमीन व देश को आगे ले जाने के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

श्री तोमर ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें मिलकर कृषि क्षेत्र में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। देश में उत्पादन की दृष्टि से काफी काम हुआ है, जिससे खाद्यान्न, दहलन, तिलहन उत्पादन में वृद्धि हुई है। आज सबसे ज्यादा जरूरत कृषि के समक्ष मौजूद चुनौतियों से निपटने और उनका समाधान करने की है। यह जलवायु परिवर्तन का दौर है। इन चुनौतियों पर विचार करके केंद्र व राज्य कैसे आगे बढ़ सकते हैं, इस पर काम करने की जरूरत है। इस पर विश्लेषण कर खुद को तैयार करने की जरूरत है। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का जिक्र किया, जिसके तहत अब तक 1.22 लाख करोड़ रुपये किसानों को उनकी फसलों की नुकसान की भरपाई के रूप में दिए गए हैं।

Advertisement
Advertisement

केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि डिजिटल एग्रीकल्चर पर केंद्र सरकार ने काम शुरू किया है ताकि किसानों को योजनाओं का लाभ पारदर्शिता से मिलें। वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय पोषक-अनाज वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। भारत पूरी दुनिया में इस कार्यक्रम का नेतृत्व करने वाला है। सरकार की कोशिश है कि मिलेट्स के प्रोडक्ट व एक्सपोर्ट बढ़े तथा किसानों की आमदनी बढ़े।

सम्मेलन में कृषि राज्यमंत्री श्री कैलाश चौधरी ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के साथ ही आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने की बात कही।

Advertisement8
Advertisement

सम्मेलन में कृषि सचिव श्री मनोज अहूजा, डेयर के सचिव एवं आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक और उर्वरक सचिव श्रीमती आरती अहूजा ने भी विचार रखें। सम्मेलन में कृषि

Advertisement8
Advertisement

मंत्रालय व अन्य केंद्रीय मंत्रालयों के अधिकारी, राज्यों के कृषि उत्पादन आयुक्त/प्रमुख सचिव, विभिन्न केंद्रीय व राज्य संगठनों के प्रतिभागी भी शामिल हुए।

महत्वपूर्ण खबर: 5 सितंबर इंदौर मंडी भाव, प्याज में एक बार फिर आया उछाल 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement5
Advertisement