Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

राष्ट्रीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस समारोह 29 अप्रैल को नई दिल्ली में होगा

29 अप्रैल 2023, नई दिल्ली: राष्ट्रीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस समारोह 29 अप्रैल को नई दिल्ली में होगा – विश्व पशु चिकित्सा दिवस शनिवार 29 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित किया जायेगा। विश्व पशु चिकित्सा दिवस हर साल अप्रैल के अंतिम शनिवार को पशु चिकित्सा व्यवसाय़ को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी केन्द्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय और भारतीय पशु चिकित्सा परिषद द्वारा नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शनिवार 29 अप्रैल को वृहद समारोह किया जा रहा है। इसमें मध्यप्रदेश के पशुपालन विभाग के संचालक, महू, जबलपुर और रीवा पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के उप कुलपति, जिलों के पशु चिकित्सक सहित लगभग 50 वरिष्ठ अधिकारी शामिल हो रहे हैं।

समारोह में देश के ख्यातिलब्ध पशु चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी प्रस्तुतिकरण दिया जायेगा। इसमें वन्य-प्राणी संरक्षण में पशु चिकित्सा का योगदान, महामारी के दौरान पशु स्वास्थ्य पहुँच, पशु चिकित्सा के क्षेत्र में महिला पशु चिकित्सकों का योगदान, जलवायु परिवर्तन के परिप्रेक्ष्य में पशु संरक्षण आदि विषय शामिल हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें