11 जुलाई को कोयम्बटूर में होगा कपास पर राष्ट्रीय सम्मेलन: शिवराज सिंह
10 जुलाई 2025, नई दिल्ली: 11 जुलाई को कोयम्बटूर में होगा कपास पर राष्ट्रीय सम्मेलन: शिवराज सिंह – नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर के भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में सोमवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की 96वीं वार्षिक आम बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। इस अहम बैठक में 18 से ज्यादा केंद्रीय और राज्य स्तर के मंत्री शामिल हुए।
इस अवसर पर मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आगामी 11 जुलाई को कोयम्बटूर में कपास पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में राज्य की जरूरतों, जलवायु अनुकूलता और किसानों की आवश्यकताओं के अनुसार फसलवार कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और उत्पादन वृद्धि के ठोस समाधान तय किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इससे पहले मध्यप्रदेश के इंदौर में सोयाबीन पर एक बड़ी बैठक हो चुकी है और इसी क्रम में गन्ना व अन्य फसलों पर भी ऐसी बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा बैठक में शिवराज सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्यों को मिलकर काम करना होगा, क्योंकि कृषि राज्य का विषय है। उन्होंने खराब बीज, उर्वरक और अमानक उत्पादों पर चिंता जताते हुए इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई और कानूनी प्रावधान लाने की बात कही। उन्होंने वैज्ञानिकों से किसान हितैषी और ज़मीन से जुड़ी शोध करने का आग्रह किया ताकि प्रयोगशालाओं में किया गया कार्य खेतों तक पहुंचे।
भारत बनेगा ‘फूड बॉस्केट’
मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि भारत की मिट्टी अत्यंत उर्वरक है और यह देश दुनिया के लिए भी अन्न पैदा करेगा। उन्होंने कहा, “विकसित भारत के लिए विकसित खेती और समृद्ध किसान जरूरी हैं।” कृषि मंत्री ने कहा कि खेती केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि देश की सेवा है। हमें 144 करोड़ लोगों के लिए खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करनी है और प्रकृति के साथ संतुलन रखते हुए विकास करना है।
बैठक में ये मंत्री हुए शामिल
बैठक में केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, जितेंद्र सिंह, एस.पी. बघेल, जॉर्ज कुरियन समेत विभिन्न राज्यों के मंत्री जैसे विजय कुमार सिन्हा (बिहार), माणिराव कोकाटे (महाराष्ट्र), अदल सिंह कंसाना (मध्यप्रदेश), श्याम सिंह राणा (हरियाणा), सूर्यप्रताप शाही (उत्तर प्रदेश) और अन्य राज्यों के कृषि, पशुपालन व मत्स्य मंत्रियों ने भाग लिया। साथ ही कृषि सचिव श्री देवेश चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।
(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)
(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)
कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.krishakjagat.org/kj_epaper/
कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:


