Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

श्री अजय वीर जाखड़ को नेशनल अवार्ड

19 जुलाई 2025, नागपुर: श्री अजय वीर जाखड़ को नेशनल अवार्ड – किसानों के गैर राजनैतिक, वर्ग विहीन, राष्ट्रीय संगठन भारत कृषक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय वीर जाखड़  को नागपुर में गत दिनों  आयोजित “कृषि विकास प्रतिष्ठान” के राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के राष्ट्रीय सम्मान / अवार्ड एवं एक लाख रुपये की नगद राशि से सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि श्री जाखड़ का नाम देश के प्रगतिशील किसानों में गर्व से लिया जाता है। पंजाब के गांव अबोहर मे स्थित इनके फार्म ( खेत )  जिसमें  सभी फसलों की खेती, विशेष रूप से साइट्रस ( कीनू) की खेती विश्व स्तरीय तकनीकियों व विधियों के साथ की जाती है, को देखने व कृषि की विभिन्न विधाओ को सीखने, जानने, समझने के लिए देश व विदेश के कृषको का निरंतर भ्रमण होता रहता है। श्री जाखड़ द्वारा नियमित रूप से देश के किसानों की  बैठकें , सेमीनार, वर्कशॉप,  सभाओं  आदि का आयोजन किया जाता है। किसानों के हितों व उनके  अधिकारों की रक्षा , उनकी समस्याओं के निराकरण एवं उनकी भलाई के लिए केंद्र व प्रांत सरकारों के साथ समन्वय स्थापित कर किसानों के हितार्थ उनके द्वारा किये जा रहे हैं , जिससे देश के किसान लाभान्वित हो रहे हैं।

श्री जाखड़ को यह अवार्ड मिलने पर भारत कृषक समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजी. सर्व श्री  के के अग्रवाल जे. आर. गायकवाड़, रूपेंद्र पटेल, सुभाष चंद्रा, प्रमोद मरवाहा, रामकिसन पटेल, अनिल चिले, अविनाश राय, डॉ प्रकाश दुबे, रामगोपाल पटेल, जितेंद्र देसी, सी एल शर्मा, सुशील जैन, हरनारायण राजपूत, रामेश्वर अवस्थी, के डी अर्जरिया, संजय जैन, योगेश पटेल, रमेश नवेरिया, घनश्याम सिंह, अनिल यादव, रामकेश पटेल, मेम्बर चंद्रवंशी, शिवकुमार पटेल, मनोज जैन, विजय पटेल, हीरा बर्मन, मदन पटेल, मुकेश ठाकुर, पवन जैन, सुशील पाठक, पंचम हल्दकार, सुरेश कुर्मी, अंकित पटेल, महेन्द्र पटेल, आनंद पटेल, आदित्य भारद्वाज आदि ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com