Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

नामधारी सीड्स को बीज स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मिली एनएबीएल मान्यता

10 अगस्त 2023, नई दिल्ली: नामधारी सीड्स को बीज स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मिली एनएबीएल मान्यता – नामधारी सीड्स प्राइवेट लिमिटेड (एनएसपीएल) ने घोषणा की  कि बैंगलोर की उसकी अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं एनएबीएल (नेशनल एक्रिडेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज) को बीज के स्वास्थ्य की जांच करने की मान्यता मिली हैं। एनएबीएल, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के तहत भारतीय गुणवत्ता परिषद का एक घटक बोर्ड हैं। यह परीक्षण प्रयोगशालाओं के लिए तकनीकी क्षमता का तीसरे पक्ष का मूल्यांकन करने की प्रदान करता है। यह मान्यता ‘आईएसओ/आईईसी 17025 के अनुसार परीक्षण प्रयोगशालाओं – परीक्षण और अंशांकन प्रयोगशालाओं की क्षमता के लिए सामान्य आवश्यकताएँ’ की श्रेणी के अंतर्गत है।

नामधारी समूह के सीईओ गुरमुख रूपरा ने कहा, “हमें अपने प्रयोगशाला प्रभागों के लिए प्रतिष्ठित एनएबीएल मान्यता प्राप्त करने पर बेहद गर्व है। पौधों के लिए सबसे घातक रोग, ‘टमाटर ब्राउन रूगोज़ फ्रूट वायरस’ के परीक्षण के लिए मान्यता प्राप्त करने वाली भारत की पहली बीज स्वास्थ्य परीक्षण प्रयोगशालाओं में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त होना, अत्याधुनिक अनुसंधान और उद्योग में उच्चतम मानकों को बनाए रखने के प्रति हमारे समर्पण को दर्शाता है।”

बीज स्वास्थ्य में मान्यता के दायरे में टोबैको मोज़ेक वायरस (TMV), टोमैटो मोज़ेक वायरस (ToMV), पेपर माइल्ड मोटल वायरस (PMMoV), टोमैटो ब्राउन रूगोज़ फ्रूट वायरस (ToBRFv), ककड़ी ग्रीन मोटल मोज़ेक वायरस (CGMMV), स्क्वैश मोज़ेक वायरस (SqMV), और ज़ैंथोमोनास एसपीपी जैसे रोगजनकों का परीक्षण शामिल है। । एनएसपीएल सभी रोगजनकों के परीक्षण के लिए सौ फीसदी आईएसटीए और आईएसएचआई-वेज प्रोटोकॉल का पालन करता है। इसके अतिरिक्त, आणविक जीव विज्ञान और गुणवत्ता जांच (क्यूसी) प्रयोगशाला को कई फसलों में आनुवंशिक शुद्धता विश्लेषण (जीपीए), डीएनए फिंगरप्रिंटिंग, अंकुरण, शारीरिक शुद्धता (पीपी) और नमी सामग्री परीक्षण के लिए मान्यता दी गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

नामधारी सीड्स के प्रेसिडेंट(सीड बिज़नेस) समीर सावंत ने कहा, “एनएबीएल मान्यता प्राप्त करना हमारे विशेषज्ञों की टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है। हमारी परीक्षण प्रक्रियाओं को एनएबीएल आवश्यकताओं के साथ संरेखित करने की यात्रा चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन गुणवत्ता और निरंतर सुधार के प्रति हमारी प्रतिबद्धता ने हमें आगे बढ़ाया। ”  

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

नामधारी सीड्स प्राइवेट लिमिटेड अब अपने ग्राहकों को अपनी भरोसेमंद और एनएबीएल-मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं के माध्यम से बेहतरीन गुणवत्ता वाले बीज प्रदान करने के लिए पहले से कहीं बेहतर ढंग से सुसज्जित है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )