हरदा व इंदौर में अलसी की इल्ली का प्रकोप, ICAR-NSRI ने नियंत्रण हेतु दी सलाह
16 जुलाई 2025, हरदा/इंदौर: हरदा व इंदौर में अलसी की इल्ली का प्रकोप, ICAR-NSRI ने नियंत्रण हेतु दी सलाह – हरदा एवं इंदौर जिले के देपालपुर क्षेत्र सहित कुछ स्थानों पर लगभग 20 दिन पुरानी अलसी की फसल में अलसी की इल्ली (Spodoptera exigua) के प्रकोप की सूचना मिली है। इस संदर्भ में ICAR – राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान (NSRI) ने कृषकों के लिए नियंत्रण संबंधी मार्गदर्शन जारी किया है।
संस्था ने कृषकों को निम्नलिखित कीटनाशकों में से किसी एक का छिड़काव करने की सलाह दी है:
- फ्लूबेंडियामाइड 20 डब्ल्यू.जी. @ 250–300 ग्राम प्रति हेक्टेयर
- फ्लूबेंडियामाइड 39.35 एस.सी. @ 150 मिली प्रति हेक्टेयर
- इंडोक्साकार्ब 15.8 ई.सी. @ 333 मिली प्रति हेक्टेयर
कृषकों से अनुरोध है कि छिड़काव से पूर्व स्थानीय कृषि अधिकारी से परामर्श लें और संस्थान द्वारा दी गई निर्देशों का पालन करें ताकि कीट नियंत्रण प्रभावी हो सके।
(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)
(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)
कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.krishakjagat.org/kj_epaper/
कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

