भारत–केन्या संयुक्त कार्य समूह की पहली बैठक, कृषि सहयोग को नई गति देने पर जोर
26 फरवरी 2026, नई दिल्ली: भारत–केन्या संयुक्त कार्य समूह की पहली बैठक, कृषि सहयोग को नई गति देने पर जोर – भारत और केन्या के बीच मंगलवार को कृषि पर प्रथम संयुक्त कार्य समूह (JWG) की बैठक वर्चुअल माध्यम से गई। इस बैठक की सह-अध्यक्षता कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव (आईसी) अजीत कुमार साहू और केन्या के विदेश एवं प्रवासी मामलों के मंत्री स्टीफन रोनो ने की।
दोनों पक्षों के अधिकारियों ने अपने-अपने कृषि माहौल में वर्तमान प्राथमिकताओं, प्रमुख चुनौतियों और उभरते नए पहलों पर विचार साझा किए तथा कृषि और संबंधित क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को सुदृढ़ करने के महत्व पर बल दिया। दोनों पक्षों ने कृषि अनुसंधान, बाजार तक पहुंच, कृषि यंत्रीकरण, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण पहलों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर रचनात्मक चर्चा की।
इस बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के फसल प्रभाग, एम एंड टी प्रभाग, एनआरएम प्रभाग, पीपी प्रभाग, विस्तार प्रभाग के वरिष्ठ अधिकारी, केन्या में भारत के उच्चायोग तथा विदेश मंत्रालय के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

