Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

भारत फूड एंड एग्रो @ 2047: किसानों की आय बढ़ाने और प्राकृतिक खेती अपनाने पर कृषि राज्य मंत्री ने दिया जोर

23 नवंबर 2026, नई दिल्ली: भारत फूड एंड एग्रो @ 2047: किसानों की आय बढ़ाने और प्राकृतिक खेती अपनाने पर कृषि राज्य मंत्री ने दिया जोर – कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन ‘भारत फूड एंड एग्रो @ 2047’ में भाग लिया। ‘वृद्धि, नवाचार, वैश्विक पहुँच’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसान भारत की आर्थिक प्रगति के केंद्र में हैं। विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के साथ किसानों की आय बढ़ाने, खाद्य सुरक्षा और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना जरूरी है।

उन्होंने कृषि उत्पादन की गुणवत्ता सुधारने, कीटनाशकों और उर्वरकों के संतुलित उपयोग तथा अवशेष-मुक्त कृषि को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। साथ ही जलवायु के अनुकूल खेती और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए स्वदेशी विकल्प विकसित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण और कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन किसानों की आमदनी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कम से कम 10 प्रतिशत भूमि पर प्राकृतिक खेती शुरू करने का आह्वान

कृषि राज्य मंत्री ने किसानों से शुरुआती तौर पर अपनी कम से कम 10 प्रतिशत कृषि भूमि पर प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को धीरे-धीरे बढ़ावा देने से टिकाऊ कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने अन्न यानी ज्वार और बाजरा जैसे मोटे अनाजों के उत्पादन और उपयोग को बढ़ाने पर भी जोर दिया। इसके लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों का विस्तार करने, शोध को प्रोत्साहित करने और प्रसंस्करण के माध्यम से नए उत्पाद विकसित करने की जरूरत बताई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

एफपीओ और खाद्य प्रसंस्करण से किसानों को जोड़ने पर जोर

मंत्री चौधरी ने किसान उत्पादक संगठनों (FPO), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के बीच बेहतर तालमेल विकसित करने की बात कही। उन्होंने कृषि क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कृषि अवसंरचना कोष (Agriculture Infrastructure Fund), प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना (PMFME) और एक जिला एक उत्पाद (ODOP) जैसी योजनाओं की भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और स्मार्ट पैकेजिंग के उपयोग को बढ़ाने की आवश्यकता भी बताई। इससे स्थानीय कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने और उनकी बेहतर पहचान बनाने में मदद मिल सकती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उद्यमियों, वैज्ञानिकों और नीति निर्माताओं के लिए साझा मंच बना सम्मेलन

‘भारत फूड एंड एग्रो @ 2047’ सम्मेलन उद्यमियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, वैज्ञानिकों और नीति निर्माताओं को एक साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इसमें कृषि एवं खाद्य क्षेत्र में गुणवत्ता, नवाचार और निर्यात को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। सम्मेलन में इस बात पर भी विचार-विमर्श हुआ कि कृषि उत्पादों की मूल्य शृंखला को मजबूत बनाकर किसानों को उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य कैसे दिलाया जा सकता है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture