Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

पीएमएफएमई योजना में पहले कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन

14 मार्च 2023, मदुरै: पीएमएफएमई योजना में पहले कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन – तमिलनाडु के मदुरै में 6-7 मार्च, 2023 को हुए मोटा अनाज मेला सह-प्रदर्शनी कार्यक्रम के दौरान सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों की प्रधानमंत्री औपचारीकरण (पीएमएफएमई) योजना के अंतर्गत पहले कॉमन इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र के वाणिज्य कर तथा पंजीकरण मंत्री श्री पी मूर्ति, तमिलनाडु के सूक्ष्म, लघु एवं मध्य उद्यम मंत्री श्री टी.एम. अनबरासन, तमिलनाडु के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री एम.आर.के. पनीरसेल्वम ने किया। कॉमन इनक्यूबेशन सेंटर ढाल प्रसंस्करण तथा फल एवं सब्जी प्रसंस्करण के लिए स्थापित किया गया है।

पीएमएफएमई योजना के बारे में

सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों का प्रधानमंत्री औपचारीकरण (पीएमएफएमई) योजना खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा 29 जून 2020 को आत्मनिर्भर भारत अभियान के भाग के रूप में शुरू की गई केंद्र प्रायोजित योजना है।

यह योजना देश में सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के उन्नयन के लिए वित्तीय, तकनीकी और व्यवसायिक सहायता प्रदान करती है। योजना संबंधित राज्यों की राज्य नोडल एजेंसियों के निकट सहयोग से लागू की जाती है। सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों ने योजना को लागू करने के लिए नोडल एजेंसियों की नियुक्ति की है। व्यक्तिगत उद्यमों के लिए क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी के लिए आवेदन जिला स्तर पर स्वीकार किये जाते हैं जबकि समूहों के लिए आवेदन राज्य स्तर/खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय स्तर पर अनुमोदित किये जाते हैं। पीएमएफएमई योजना के लिए एमआईएस पोर्टल खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के उन्नयन के लिए क्रेडिट-लिंक्ड-सब्सिडी के लिए व्यक्तिगत आवेदन प्राप्त कर रहा है। निगरानी और स्वीकृति के लिए राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में राज्य तथा जिला स्तर पर समितियां बनाई गयी हैं। पीएमएफएमई योजना में दस लाख रुपये की अधिकतम सब्सिडी के साथ खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाने के लिए 35 प्रतिशत की दर से क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी दी जाएगी तथा अधिकतम तीन करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (09 मार्च 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )