मंडी रेट (Mandi Rate)राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

MP-महाराष्ट्र की मंडियों में रविवार को कितने रुपए प्रति क्विंटल बिका प्याज? जानें 7 सिंतबर के ताजा रेट

09 सितम्बर 2025, नई दिल्ली: MP-महाराष्ट्र की मंडियों में रविवार को कितने रुपए प्रति क्विंटल बिका प्याज? जानें 7 सिंतबर के ताजा रेट – प्याज की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है। ऐसे में किसानों और उपभोक्ताओं दोनों की नजर प्याज के मंडी भाव पर बनी हुई है। एगमार्कनेट (Agmarknet) की रिपोर्ट के मुताबिक, 7 सितंबर 2025 (रविवार) को मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की प्रमुख मंडियों में प्याज के दामों में काफी अंतर देखने को मिला। कहीं किसानों को अच्छा भाव मिला तो कहीं बेहद कम दाम पर प्याज की बिक्री करनी पड़ी।

किसानों को कहां मिला कितना भाव?

मध्य प्रदेश (MP) की बात करें तो सागर मंडी में प्याज का अधिकतम भाव ₹1200 प्रति क्विंटल रहा, जबकि बड़वानी मंडी में न्यूनतम, अधिकतम और मॉडल प्राइस तीनों ही ₹1000 प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे। इसका मतलब यह हुआ कि इन मंडियों में किसानों को एक स्थिर लेकिन सीमित दाम मिला लेकिन बहुत ज्यादा बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली।

Advertisement
Advertisement

वहीं, महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज के भावों में भारी अंतर देखा गया। अहमदनगर के परनेर में अधिकतम दाम ₹2100 प्रति क्विंटल तक पहुंचे, जबकि शोलापुर की मंगल वेढ़ा मंडी में किसानों को न्यूनतम ₹200 प्रति क्विंटल का ही भाव मिला, जो काफी कम है। महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज के दामों में काफी वेरिएशन दिखा। परनेर, रहाटा और सतारा मंडियों में प्याज की अच्छी कीमत मिली, वहीं मंगल वेढ़ा में बेहद कम भाव रहा।

मध्य प्रदेश की मंडियों में प्याज के दाम (7 सितंबर 2025)

जिलामंडीन्यूनतम भाव (₹/क्विंटल)अधिकतम भाव (₹/क्विंटल)मॉडल भाव (₹/क्विंटल)
बड़वानीबड़वानी (F&V)₹1000₹1000₹1000
सागरसागर (F&V)₹1000₹1200₹1100

महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज के दाम (7 सितंबर 2025)

जिलामंडीन्यूनतम भाव (₹/क्विंटल)अधिकतम भाव (₹/क्विंटल)मॉडल भाव (₹/क्विंटल)
शोलापुरमंगल वेढ़ा₹200₹1000₹800
अहमदनगरपरनेर₹300₹2100₹1375
पुणेपिंपरी₹1000₹1400₹1200
अहमदनगररहाटा₹400₹1850₹1300
सतारासतारा₹1000₹2000₹1500

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement