Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

उद्यानिकी आयुक्त ने फसल बीमा प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

 प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते उद्यानिकी आयुक्त।

एचडीएफसी एर्गो रथ

भोपाल (कृषक जगत)। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में उद्यानिकी फसलों हेतु मौसम आधारित फसल बीमा योजना की जानकारी किसानों को देने हेतु गत दिनों एचडीएफसी एर्गो उद्यानिकी फसल बीमा प्रचार रथ के उद्यानिकी  आयुक्त डॉ. एम. कालीदुरई ने भोपाल में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कम्पनी के असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट श्री उमेश सोनी भी उपस्थित थे। इस योजना में 31 दिसम्बर 2019 तक बीमा किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कम्पनी द्वारा मौसम आधारित उद्यानिकी फसलों टमाटर, बैंगन, फूलगोभी, पत्तागोभी, हरी मटर, लहसुन, धनिया, प्याज, आलू, आम और अनार को अधिसूचित किया गया है। 

इसमें अतिवृष्टि या वर्षा, बेमौसम वर्षा, कम या अधिक तापमान, सापेक्षिक आद्र्रता, वायु की तीव्रता या इनसे दो-तीन घटकों का संयोजन और ओलावृष्टि को शामिल किया गया है। इस योजना में बीमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2019 है। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अधिक जानकारी के लिए कृषक टोल फ्री नं. 18002660700 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें